बैंकॉक: Thailand’s Queen Mother Sirikit थाईलैंड की राजमाता सिरीकित का शुक्रवार को किंग चुलालोंगकोर्न मेमोरियल अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थी। शाही परिवार के कार्यालय ने यह जानकारी दी।
कार्यालय ने एक आधिकारिक घोषणा में कहा कि डॉक्टरों की एक टीम सात सितंबर, 2019 से अस्पताल में राजमाता के स्वास्थ्य की निगरानी और उपचार कर रही थी, ने पाया कि वह कई शारीरिक प्रणालियों में कई बीमारियों और असामान्यताओं से पीड़ित थीं, जिसके लिए निरंतर चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता थी।
चिकित्सकों के अनुसार राजमाता को 17 अक्टूबर, 2025 को रक्तप्रवाह में संक्रमण हो गया था और अथक प्रयासों के बावजूद उनकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती गई और कल रात 9:21 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न फ्रा वजीराक्लाओचाओयुहुआ ने राजमाता के शाही अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है, जो शाही परंपराओं के अनुसार सर्वोच्च सम्मान के साथ आयोजित किया जाएगा। उनके अवशेषों को बैंकॉक के ग्रैंड पैलेस में स्थित दुसित महा प्रसाद सिंहासन हॉल में प्रतिष्ठित किया जाएगा।
राजा ने एक वर्ष के शोक की अवधि भी निर्धारित की है। यह अवधि राजमाता के निधन की तिथि से शाही परिवार के सदस्यों और शाही दरबार के अधिकारियों पर लागू होगी।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें
Also Read: Chhath Puja 2025 यमुना घाट पर छठ पूजा की तैयारियां तेज, जल गुणवत्ता की हो रही जांच
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here