Error in Voter List: Congress ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में अनियमितताओं से संबंधित 89 लाख शिकायतें चुनाव आयोग को सौंपी हैं। इसके साथ, पार्टी ने आयोग पर निशाना भी साधा है।
Error in Voter List
वरिष्ठ Congress नेता Pawan Khera ने रविवार को कहा कि चुनाव आयोग कहना है कि किसी भी राजनीतिक दल की ओर से वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं आ रही है। सच्चाई यह है कि Congress ने एसआईआर में अनियमितताओं से संबंधित 89 लाख शिकायतें चुनाव आयोग को सौंपी हैं। इसके साथ, खेरा ने चुनाव आयोग पर बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलए) के माध्यम से उनकी शिकायतें दर्ज न करने का भी आरोप लगाया है। Congress नेता ने कहा कि जब हमारे बीएलए शिकायत दर्ज कराने गए, तो चुनाव आयोग ने उनकी शिकायतों को खारिज कर दिया। चुनाव आयोग ने हमारे बीएलए को स्पष्ट रूप से बताया कि शिकायतें केवल व्यक्तियों द्वारा ही स्वीकार की जा सकती हैं, राजनीतिक दलों द्वारा नहीं।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
Error in Voter List
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar को राजनीतिक दलों के माध्यम से शिकायतें दर्ज न करने का आदेश मिला होगा। हम भी चाहते हैं कि चुनाव सुचारू रूप से संपन्न हों। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि कोई भी गलत व्यक्ति मतदाता सूची में न रहे और किसी भी सही व्यक्ति का नाम न हटाया जाए। यह सबकी जिम्मेदारी है – आपकी, हमारी और सबसे महत्वपूर्ण, चुनाव आयोग की। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग हमारे द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी आंकड़ों की पुष्टि करेगा और घर-घर जाकर दोबारा जांच करेगा।
चुनाव आयोग ने दिया स्पष्ट जवाब Error in Voter List
इस आरोप पर चुनाव आयोग ने जवाब भी दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने जवाब में कहा कि पार्टी ने निर्धारित प्रपत्र को सही ढंग से भरने की प्रक्रिया का पालन नहीं किया है, जैसा कि मतदाता सूची पर किसी भी आपत्ति के संबंध में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य था। चुनाव आयोग की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि कांग्रेस की जिला Congress समितियों के अध्यक्षों ने पिछले 1-2 दिनों में बिहार में जिला निर्वाचन अधिकारियों को पत्र सौंपे हैं, जिसमें मतदाता सूची से लगभग 89 लाख (8.9 मिलियन) लोगों के नाम काटने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ, आयोग ने यह साफ कर दिया कि कांग्रेस नेताओं ने गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया है।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

