Naach Meri Naagin: टी-सीरीज़ और भूषण कुमार प्रस्तुत धमाकेदार गाना नाच मेरी नागिन रिलीज हो गया है। गाना नाच मेरी नागिन को तनिष्क बागची और नीलकमल (Neelkamal Singh) ने कंपोज़ किया है, इसके बोल धीरज कुमार ने लिखे हैं और रैप को पैराडॉक्स ने लिखा और गाया है। इस गाने को अपनी दमदार आवाज़ मधुमति बागची ने दी है, जबकि वीडियो में Neelkamal Singh, पैराडॉक्स और सौंदर्या शर्मा की एनर्जेटिक ट्रायो नज़र आएगी।
सौंदर्या शर्मा ने उत्साह को साझा Naach Meri Naagin
सौंदर्या शर्मा ने अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा,“लाल परी को दर्शकों से जो प्यार मिला, उसके बाद मैं एक नया अवतार पेश करना चाहती थी, और नाच मेरी नागिन के ज़रिए मैंने वही करने की कोशिश की है। यह एक बहुत ही पेप्पी डांस नंबर है, जिसके लिए मैंने काफी मेहनत और रिहर्सल की है। टी-सीरीज़ के साथ काम करना हमेशा एक शानदार अनुभव होता है। हमने इस गाने में ढेर सारी मस्ती, एनर्जी और एंटरटेनमेंट भरा है, और मैं इसे सबके साथ शेयर करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूँ। टी-सीरीज़ और भूषण कुमार का बहुत धन्यवाद, जो हमेशा मेरे विज़न पर भरोसा करते हैं और मुझे सपोर्ट करते हैं।”
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
पैराडॉक्स ने कहा Naach Meri Naagin
पैराडॉक्स ने कहा,“इस ट्रैक ने मुझे अपने रैप के साथ खुलकर एक्सपेरिमेंट करने का मौका दिया। मैंने खुद को रोका नहीं, बस फ्लो के साथ चला और इसे रॉ और फन रखा। जब आप नाच मेरी नागिन सुनेंगे, तो ये सिर्फ़ शब्दों के बारे में नहीं होगा, बल्कि उस मूड के बारे में होगा जो ये बनाता है – यही इसे मेरे लिए ख़ास बनाता है।”
नाच मेरी नागिन Naach Meri Naagin
Neelkamal Singh ने कहा,“मेरे लिए नाच मेरी नागिन सिर्फ़ एक और प्रोजेक्ट नहीं है। मुझे इसमें कंपोज़ करने, परफॉर्म करने और बेहतरीन टैलेंट्स के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। हमारे बीच जो एनर्जी थी, वही लोगों तक पहुँचेगी जब वे इसे देखेंगे। भूषण कुमार सर और टी-सीरीज़ का शुक्रिया, जिन्होंने इस विज़न पर भरोसा किया और इसे हकीकत में बदला।” यह गाना अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल और सभी म्यूज़िक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

