मुंबई: Miss World Manushi Chillar हाल ही में सोशल मीडिया पर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने मज़ेदार आस्क मी एनीथिंग सेशन किया। इस सेशन में उन्होंने प्रशंसकों के सवालों का खुले दिल से जवाब दिया। इस सेशन में सवालों की रेंज बेहद विविध थी। मानुषी ने असफलता को लेकर अपने ताज़गी भरे नजरिए को साझा किया। उन्होंने बताया कि असफलता केवल एक शिक्षक है, हार नहीं। उनका संदेश साफ़ था: “असफलता एक जरूरी अनुभव है। इसे असफलता के रूप में नहीं देखना चाहिए, बल्कि सीखने का अवसर मानना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने अपनी मिस वर्ल्ड यात्रा से जुड़ा एक और क्लिशे अपनाया, “सबसे अच्छी बात जो मैंने सीखी है, वह यह है कि मंज़िल की नहीं, बल्कि सफर की अहमियत होती है।” स्वास्थ्य और फिटनेस पर भी मानुषी ने खुलकर बात की।
Miss World Manushi Chillar कोविड के बाद उनके शरीर में मांसपेशियों की कमजोरी और वजन कम होने की समस्या आई थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता, जो डॉक्टर हैं, ने उनकी लाइफस्टाइल में बदलाव कर उन्हें फिर से स्वस्थ बनाया। तनाव से निपटने के लिए उनका मंत्र सरल लेकिन प्रभावशाली था: अच्छी वर्कआउट, अच्छी नींद और माँ की एक झप्पी—इन तीनों से बढ़कर कुछ नहीं। आलस्य और दिनचर्या के सवाल पर मानुषी ने कहा कि उनके लिए दिन की सही शुरुआत ही प्रेरणा का स्रोत है।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
Miss World Manushi Chillar “सूर्योदय से पहले उठना, रोज़ एक्सरसाइज करना, और मेडिटेशन करना मेरे दिन की शुरुआत के लिए बेहद जरूरी है। सुपरपावर के सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपारिशन यानी अदृश्य होकर कहीं भी जाने की शक्ति चाहती हैं, क्योंकि लंबी उड़ानें उन्हें पसंद नहीं। इस हल्के-फुल्के जवाब ने प्रशंसकों को हंसा दिया। अंत में, जब उनके सह-कलाकार राजकुमार राव के साथ केमिस्ट्री पर सवाल किया गया, तो मानुषी ने गर्मजोशी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, राज मेरे पसंदीदा सह-अभिनेताओं में से एक हैं और उनके साथ काम करना बहुत अच्छा अनुभव रहा।
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

