Dude Household Collection: तमिल सिनेमा की रोमांटिक फिल्म ‘ड्यूड’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई है। फिल्म ने सिर्फ दो हफ्तों में ही शानदार बिजनेस करते हुए 97 प्रतिशत प्रॉफिट कमा लिया है। ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन तक कुल 77.24 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन कर लिया था। पहले हफ्ते में 56.5 करोड़ रुपये की दमदार कमाई के बाद, फिल्म की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है और इसे दर्शकों से पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भरपूर फायदा मिल रहा है।
अब 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल Dude Household Collection
प्रदीप रंगनाथन (Pradeep Ranganathan) स्टारर यह फिल्म अब 100 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 107.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ‘ड्यूड’ ने न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन किया है, जहाँ से इसे 27.40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई हुई है। फिल्म ने Pradeep Ranganathan की पिछली हिट ‘लव टुडे’ को पीछे छोड़ दिया है और अब यह उनके करियर की सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है।
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच
‘लव टुडे’ से स्टारडम हासिल Dude Household Collection
Pradeep Ranganathan ने अपनी फिल्म ‘लव टुडे’ (2022) से स्टारडम हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने ‘ड्रैगन’ और अब ‘ड्यूड’ के जरिए लगातार हिट फिल्में दी हैं। उनकी टॉप ग्रॉसिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ है, जिसने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे, और ‘ड्यूड’ जल्द ही इस आंकड़े को भी पछाड़ सकती है। अब प्रदीप अपनी अगली फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ में नजर आने वाले हैं, जो फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Airtel Payments Bank एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने रुपे ऑन-द-गो कार्ड्स के लिए इंस्टैंट एनएफसी-बेस्ड बैलेंस अपडेट लॉन्च किया
- Ravindra Jaiswal बनारस में बिकने वाले पान के पत्ता की पैदावार यही के किसान करें : रविन्द्र जायसवाल
- SIT in fake degree case फर्जी डिग्री केस मामले में एसआईटी 14 विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों की भूमिका की करेगी जांच

