Madhuri Dixit Late Entry: बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित आमतौर पर अपनी सादगी और प्रोफेशनल रवैये के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार अभिनेत्री को अपने ही प्रशंसकों की नाराज़गी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, हाल ही में कनाडा में आयोजित उनके डांस टूर के एक इवेंट में देर से पहुंचने के कारण सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।
कनाडा टूर का बेसब्री से इंतजार Madhuri Dixit Late Entry
माधुरी दीक्षित के इस कनाडा टूर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो शुरू होने से पहले ही हज़ारों प्रशंसक वेन्यू पर पहुंच गए थे, लेकिन अभिनेत्री के कार्यक्रम में पहुंचने में तीन घंटे की देरी हो गई। इंतजार से परेशान दर्शकों का गुस्सा धीरे-धीरे फूटने लगा और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर आयोजकों और अभिनेत्री दोनों पर नाराजगी जताई।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
इवेंट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें माधुरी स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने कैप्शन में लिखा, अगर मैं एक सलाह दे सकता हूं, तो वो ये कि माधुरी दीक्षित का शो अटेंड मत कीजिए। अपना पैसा बचाइए। उन्होंने इस इवेंट को अव्यवस्थित, समय की बर्बादी और खराब तरीके से आयोजित बताया।
पहले भी हो चुका है ऐसा मामला Madhuri Dixit Late Entry
माधुरी के साथ हुआ यह विवाद नया नहीं है। इसी साल की शुरुआत में गायिका नेहा कक्कड़ को भी मेलबर्न में हुए अपने एक कॉन्सर्ट में देर से पहुंचने पर जमकर ट्रोल किया गया था। उस समय भी दर्शकों ने सोशल मीडिया पर आयोजकों और टीम से जवाब मांगा था। फिलहाल, इस पूरे मामले पर माधुरी दीक्षित या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अभिनेत्री जल्द इस विवाद पर अपनी सफाई देंगी।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

