Vartika Singh Entry in Bollywood: मॉडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिताओं की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया वर्तिका सिंह अब बड़े पर्दे पर अपनी पहली फिल्म ‘हक’ HAQ के जरिए एक गंभीर और भावनात्मक किरदार निभाने जा रही हैं। वर्तिका ने बताया कि ‘HAQ’ की कहानी ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया।
उन्होंने कहा, “इस फिल्म की कहानी ने मेरे भीतर की भावनाओं को झकझोर दिया। इसकी तैयारी के दौरान मैंने अपने अंदर कई नए पहलू खोजे, जिन्हें मैं पहले नहीं जानती थी।” वर्तिका ने आगे कहा कि यह सफर उनके लिए आत्म-खोज और संवेदनशीलता का अनुभव रहा। उन्होंने जंगली पिक्चर्स का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्हें इस प्रोजेक्ट से जोड़ना उनके लिए गर्व की बात है।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
वर्कशॉप की और भावनात्मक तकनीकों का अभ्यास Vartika Singh Entry in Bollywood
फिल्म में वर्तिका सिंह ने अपने किरदार को जीवंत करने के लिए कई हफ्तों तक वर्कशॉप की और भावनात्मक तकनीकों का अभ्यास किया, ताकि वह अपने किरदार की गहराई को महसूस कर सकें। फिल्म के कुछ हिस्से उनके गृह नगर लखनऊ में शूट किए गए, जिससे उनके अनुभव में व्यक्तिगत जुड़ाव और बढ़ गया।
उन्होंने कहा कि यह किरदार चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इससे उन्हें कलाकार के रूप में विकसित होने का अवसर मिला। फिल्म ‘HAQ’ का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। इसमें इमरान हाशमी और यामी गौतम भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इमरान हाशमी एक तेज-तर्रार और दृढ़ वकील का किरदार निभा रहे हैं, जबकि यामी गौतम का रोल कहानी की भावनात्मक धारा को दिशा देता है।
यह फिल्म कोर्टरूम ड्रामा Vartika Singh Entry in Bollywood
यह फिल्म सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक केस ‘मो. अहमद खान बनाम शाहबानो बेगम’ से प्रेरित एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो न्याय, समानता और महिला अधिकारों के महत्व पर गहरी रोशनी डालती है। वर्तिका का यह डेब्यू न केवल उनके करियर की नई शुरुआत है, बल्कि दर्शकों के लिए एक ऐसी कहानी लाने जा रहा है जो सोचने पर मजबूर कर देगी। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सामाजिक न्याय और महिला अधिकारों से जुड़ा एक सशक्त संदेश भी दिया गया है।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

