Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: नई डेट के साथ लौट आई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’

A couple silhouetted against a starry sky on a rooftop in Minneapolis at sunset.

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की आगामी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। अब फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

फिल्म 31 दिसंबर 2025 को रिलीज़ Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri

फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह फिल्म 31 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ता पहले, यानी 25 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में उतारा जाएगा। खुद कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की और बताया कि क्रिसमस के मौके पर दर्शकों को एक खास सिनेमैटिक गिफ्ट दिया जाएगा। कार्तिक के पोस्ट के बाद ट्रेड एनालिस्ट और सिनेमाघर मालिकों में भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है, क्योंकि फिल्म क्रिसमस वीक पर रिलीज़ होने से फेमिली और युवाओं की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों का रुख कर सकती है।

फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज़ Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri

दिलचस्प बात यह है कि अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ भी इसी तारीख यानी 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हो रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच दमदार बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा। ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं, जिन्होंने इसके पहले कार्तिक के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसी हिट फिल्म दी थी। यह जोड़ी फिर से इमोशन, रोमांस और म्यूजिक का खूबसूरत मिश्रण पेश करने की तैयारी में है। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऐसे में यह प्रोजेक्ट स्टार कास्ट, निर्देशक और बड़े प्रोडक्शन हाउस के कॉम्बिनेशन के चलते और भी चर्चा में है।

Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू

Also Read: Burning Crop Residue फसल अवशेष जलाने पर असंध के गांव राहड़ा में किसान पर एफआईआर दर्ज कर लगाया जुर्माना

Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे

Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp