Satya Sachi Show: सन नियो पर नया शो ‘सत्या साची’ 10 नवंबर से शुरू होगा। बहनें सिर्फ़ रिश्तों से नहीं, दिल से जुड़ी होती हैं। एक हसी, एक आंसू और एक ऐसा वादा जो ज़िंदगी भर निभाया जाता है।
बहनों के रिश्ते की असली खूबसूरती Satya Sachi Show
कभी नोकझोंक, कभी प्यार, तो कभी चुपचाप बिना किसी शर्त के साथ वादा निभाने की कहानी ही बहनों के रिश्ते की असली खूबसूरती है। सन नियो अपने नए शो ‘सत्या साची’ के साथ ऐसी ही दिल छू लेने वाली कहानी प्रस्तुत कर रहा है। आनंदिता साहू (सत्या का किरदार) और भाग्यश्री मिश्रा (साची का किरदार) द्वारा निभाए गए इन किरदारों के ज़रिए ‘सत्या साची’- प्यार, त्याग और सच्चे रिश्तों की ताकत को खूबसूरती से बयां करते हैं।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
दो बहनों के अटूट बंधन को प्रदर्शित Satya Sachi Show
एक ऐसी कहानी जो महिला सशक्तिकरण और दो बहनों के अटूट बंधन को प्रदर्शित करती है। दो बहनों के इस अटूट रिश्ते की यात्रा 10 नवंबर से रात 8 बजे, सन नियो पर शुरू होगी। प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर आधारित यह कहानी सत्या साची नामक दो बहनों की जीवन यात्रा को दर्शाती है, जो एक साधारण किसान परिवार में जन्मी हैं। मुश्किलों से भरी ज़िंदगी के बावजूद उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी।
ज़िंदगी का सबसे बड़ा आधार Satya Sachi Show
अपनी मां से किया वादा “हमेशा एक-दूसरे की रक्षा करना” यही उनकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा आधार बन जाता है। सत्या निडर, बेबाक और अपनी तकदीर खुद लिखने में विश्वास रखती है, जबकि साची भावुक, कोमल और किस्मत पर भरोसा करने वाली है। जब किस्मत उन्हें एक संपन्न लेकिन परंपरागत परिवार के दो बेटों से मिलवाती है, तब उनका रिश्ता और मां से किया वादा यह दोनों सबसे कठिन परीक्षा से गुजरता है।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी

