मुंबई: Diljit Dosanjh पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर लीड रोल में नजर आई थीं। बीती 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। इस हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों और कंटेंट पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया।
ऐसे में दिलजीत दोसांझ की फिल्म को लेकर देशभर में विरोध के स्वर तेज हो गए और सरदार जी 3 की भारत में रिलीज रोक दी गई। इस पूरे विवाद पर दिलजीत अब तक खामोश थे, लेकिन आखिरकार उन्होंने मलेशिया कॉन्सर्ट के दौरान चुप्पी तोड़ी और मंच से देशभक्ति भरा संदेश दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिलजीत दोसांझ भारतीय ध्वज को सलाम करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा, “वो मेरे देश का झंडा है, हमेशा इसका सम्मान करो।” इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों से कुछ जरूरी विषयों पर बात करने की अनुमति भी मांगी।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
जब सरदार जी 3 की शूटिंग फरवरी में चल रही थी, उसी दौरान Diljit Dosanjh
Diljit Dosanjh पंजाबी भाषा में Diljit Dosanjh ने कहा कि जब सरदार जी 3 की शूटिंग फरवरी में चल रही थी, उसी दौरान क्रिकेट मैच भी खेले जा रहे थे। उन्होंने इशारों-इशारों में यह सवाल उठाया कि जब आतंकी हमले के बाद भी भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हो सकते हैं, तो फिर उनकी फिल्म पर इतना विवाद क्यों खड़ा किया गया।
दिलजीत ने पहलगाम आतंकी हमले पर भी दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दर्दनाक घटना थी और उनकी दुआ है कि आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म की शूटिंग हमले से पहले की गई थी, लेकिन मैच हमले के बाद भी खेले गए। यही वजह है कि उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा जबकि दूसरी गतिविधियों को जारी रखा गया।
जाबी और सिख समुदाय कभी भी देश के खिलाफ नहीं जा सकते Diljit Dosanjh
Diljit Dosanjh मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए Diljit Dosanjh ने कहा कि राष्ट्रीय मीडिया ने उन्हें राष्ट्रविरोधी साबित करने की कोशिश की। उनका कहना था कि पंजाबी और सिख समुदाय कभी भी देश के खिलाफ नहीं जा सकते। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पास हमेशा से जवाब थे, लेकिन वह खामोश रहे क्योंकि वह बेवजह की जहरीली बहसों का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। दिलजीत के मुताबिक वह नफरत से नहीं, बल्कि अपने काम और संगीत से लोगों को जोड़ना चाहते हैं। दिलजीत दोसांझ का यह बयान ऐसे समय आया है जब सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार निशाने पर लिया जा रहा था।
Read Also: Russia & America update रूस और अमेरिका ने यूक्रेन संकट पर शांतिपूर्ण समाधान पर अपनी रूचि दिखायी
Read Also: MAHILA SHKTIKARAN UPDATE महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करेगी लाडो लक्ष्मी योजना
Read Also: Panipat Update पानीपत में बच्चों के लिए ‘विरासत की हिफ़ाज़त’ कार्यक्रम आयोजित
Read Also: Navratri 2025 Day 4: मां कुष्मांडा, पूजा अनुष्ठान, रंग, महत्व और मंत्र
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

