Megastar Mammootty Brahma Yugam: भारतीय फिल्म अभिनेता मेगास्टार ममूटी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि उनकी फिल्म ‘ब्रह्म युग्म’ को लॉस एंजिल्स के एकेडमिक म्यूजियम में दिखाया जाएगा।
एकेडमी म्यूजियम में पर्दे पर दिखाया जाएगा Megastar Mammootty Brahma Yugam
ये पहली फिल्म है जिसे लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम में पर्दे पर दिखाया जाएगा और इस बात से मेगास्टार ममूटी बहुत खुश हैं। अभिनेता ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
ममूटी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की Megastar Mammootty Brahma Yugam
मलयालम अभिनेता ममूटी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि फिल्म ब्रह्म युग्म को 12 फरवरी, 2026 को लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम में “व्हेयर द फॉरेस्ट मीट्स द सी” में दिखाया जाएगा। ये फिल्म भारत की पहली फिल्म है जिसे यहां प्रदर्शित किया जाएगा।
ब्रह्म युग्म की टीम के लिए गर्व का पल Megastar Mammootty Brahma Yugam
अभिनेता ने लिखा, “ब्रह्म युग्म की पूरी टीम के लिए ये गर्व का पल है। पूरी टीम की मेहनत की वजह से इतना बड़ा मौका मिला है।” इससे पहले ‘ब्रह्म युग्म’ में कोडुमन पोट्टी नाम के शख्स का किरदार निभाने वाले मेगास्टार ममूटी को कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। उन्हें हाल ही में केरल सरकार ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया है। एक्टर का ये सातवां बेस्ट एक्टर अवॉर्ड है और राज्य स्तर पर उन्हें अब तक 12 अवॉर्ड मिल चुके हैं।
हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज Megastar Mammootty Brahma Yugam
‘ब्रह्म युग्म’ 2024 में रिलीज हुई थी और फिल्म को हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था। पर्दे पर फिल्म को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिला, जिसके बाद फिल्म को ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज किया गया। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी, कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषा में देखने को मिल जाएगी।
17वीं शताब्दी की हॉरर कहानी Megastar Mammootty Brahma Yugam
फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म केरल की 17वीं शताब्दी की हॉरर कहानी पर बनी है, जिसमें एक रहस्यमी हवेली की डरावनी कहानी दिखाई गई है। फिल्म में ममूटी ने निगेटिव रोल निभाया है, जो कि हवेली के मालिक कोडुमोन पोट्टी हैं। कोडुमोन पोट्टी एक जादूगर हैं जिन्होंने हवेली में एक खतरनाक आत्मा को बंदी बनाकर रखा है। पूरी फिल्म को हवेली में फिल्माया गया है और फिल्म के कुछ सीन शरीर में सिरहन पैदा कर सकते हैं।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

