ATM Shutter Broken in Rewari, रेवाड़ी: जिले के गढ़ी गांव में शनिवार कोे पुलिस ने एटीएम मशीन के बाहर लगे शटर को तोड़कर अंदर घुसे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आराेपी ने अंदर रखी एटीएम मशीन को भी तोड़ दिया। एटीएम मशीन में करीब 25 लाख रुपये थे। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी की पहचान गांव पिथनवास निवासी हेमंत कुमार (35) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से प्लास, चाबी व पाने सहित कई उपकरण बरामद हुए है।
एटीएम मशीन गढ़ी गांव में मेन रोड पर लगी ATM Shutter Broken in Rewari
गढ़ी गांव के सरपंच ने बताया कि एटीएम मशीन गढ़ी गांव में मेन रोड पर लगी हुई है। सुबह लोग टहलने के लिए निकले तो उन्हें एटीएम का ताला टूटा मिला। एटीएम के अंदर से कुछ आवाज भी आ रही थी। ताला टूटा देखकर इस सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। आरोपी एटीएम का शटर नीचे गिराकर ही मशीन से रुपये चोरी करने की कोशिश कर रहा था। लोगों की सूचना पर मौके पर बैंक मैनेजर और पुलिस पहुंची। पुलिस ने शटर खोलकर आरोपी को मौके से पकड़ लिया।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें
एटीएम में करीब 25 लाख रुपये थे ATM Shutter Broken in Rewari
मैनेजर ने बताया कि एटीएम में करीब 25 लाख रुपये थे। गढ़ी बोलनी चौकी इंचार्ज एएसआई महीपाल ने बताया कि आरोपी हेमंत कुमार एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसकी पत्नी चंडीगढ़ में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि आरोपी को नशे की लत है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here