Ashok Sawant Passed Away: अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के मेकअप आर्टिस्ट अशोक सावंत का हाल ही में निधन हो गया। सोमवार को अभिनेता ने दुख व्यक्त करते हुए एक पोस्ट शेयर की।
अशोक सावंत के साथ तस्वीर पोस्ट Ashok Sawant Passed Away
Abhishek Bachchan ने इंस्टाग्राम पर अशोक सावंत के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि वे और अशोक सावंत पिछले 27 सालों से ज्यादा समय से साथ में काम कर रहे थे। उन्होंने लिखा, “अशोक दादा ने मेरी पहली फिल्म से ही मेरा मेकअप किया है और वह सिर्फ मेरी टीम का हिस्सा नहीं थे, बल्कि मेरे लिए परिवार जैसे थे। उनके बड़े भाई दीपक करीब 50 साल से मेरे पापा का मेकअप कर रहे हैं।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
अभिनेता ने बताया Ashok Sawant Passed Away
Abhishek Bachchan ने बताया कि अशोक सावंत पिछले कुछ दिनों से बीमार थे, जिस वजह से वे अभिनेता के साथ सेट पर नहीं रहते थे। उन्होंने लिखा, “बीमार होने की वजह से वे सेट पर नहीं रहते थे, लेकिन जब भी मैं शूटिंग कर रहा होता हूं, तो वे रोज मेरे हालचाल पूछते रहते थे और इस बात का खास ख्याल रखते थे कि उनका असिस्टेंट मेरा मेकअप अच्छे से कर रहा है कि नहीं। वे बहुत दयालु और मिलनसार व्यक्ति थे। उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहती थी। वे अक्सर अपने बैग में रखी हुई स्वादिष्ट नमकीन निकालकर लोगों को बांट दिया करते थे।
Abhishek Bachchan ने आगे लिखा, “कल रात हमने उन्हें खो दिया। मैं अपनी आने वाली फिल्म का पहला शॉट देने से पहले हमेशा उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेता था। अब मैं शॉट से पहले आसमान की तरफ देखूंगा और जानने की कोशिश किया करूंगा कि आप ऊपर से मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं कि नहीं। दादा, आपके प्यार, देखभाल, शालीनता, आपके हुनर और आपकी मुस्कान के लिए धन्यवाद।
उन्होंने आखिरी में लिखा, “अब बगैर काम पर जाना और यह जानना कि अब आप वहां पर नहीं होंगे, मेरे लिए दुखदायी होगा। मैं ऊपर वाले से प्रार्थना करता हूं कि आप वहां पर शांति से रहें और जब हम फिर मिलेंगे तो मैं आपको प्यार से गले लगाने का इंतजार करूंगा। अशोक सावत, आपकी आत्मा को शांति और सुख मिले। ओम शांति।”
पोस्ट शेयर करने Ashok Sawant Passed Away
Abhishek Bachchan की पोस्ट शेयर करने के बाद इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में शोक व्यक्त किया। अभिनेत्री जैकी श्रॉफ ने कमेंट किया, “ओम शांति, वे बहुत सज्जन व्यक्ति थे।” कोरियोग्राफर बोस्को और रेमो डिसूजा ने भी कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

