नैनीताल। Kumaon University कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की छात्र पत्रिका ‘विमर्श’ के तृतीय संस्करण का गुरुवार को कुलपति प्रो.दीवान रावत ने किया। उन्होंने कहा कि यह पत्रिका विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सृजनशीलता, अनुसंधान चेतना व सांस्कृतिक पहचान का जीवंत प्रतिबिंब है, जो छात्रों को रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रभावी मंच प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि ‘विमर्श’ का प्रथम अंक जून माह में कुलाधिपति एवं राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा जारी किया गया था।
Kumaon University पत्रिका के शिक्षक संपादक प्रो.रीतेश साह ने बताया कि प्रत्येक संस्करण में विश्वविद्यालय के एक उत्कृष्ट पूर्व छात्र एवं एक विशिष्ट शिक्षक का साक्षात्कार शामिल करने की परंपरा है, जोकि जारी रहेगी। इस संस्करण में पूर्व छात्र कर्नल (डॉ.) गिरिजा शंकर मुनगली तथा डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो.नीता बोरा शर्मा के प्रेरक साक्षात्कार प्रमुख आकर्षण हैं। पत्रिका के छात्र संपादक मंडल में शामिल नंदिनी जोशी, आस्था व पद्मा ने सामग्री, डिजाइन व रिपोर्टिंग में योगदान दिया।
Related Posts
- फसल मिसमैच से संबंधित सभी मामलों का शीघ्र सत्यापन किया जाए : डीसी Crop Mismatch Verification
- Viral News: हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी 2nd एग्जाम 2026: 4 से 10 अप्रैल तक करें आवेदन, अंक सुधार का मौका Haryana Board 2nd Exam 2026 Apply Online
- HSSC Group-D 2026 चयनित ग्रुप-डी उम्मीदवारों का होगा बायोमीट्रिक सत्यापन
Also Read:Pollution rises in Faridabad, AQI 264 फरीदाबाद में बढ़ा प्रदूषण,एक्यूआई 264 पर पहुंचा