Bhagyashree New Fitness Challenge: 56 साल की उम्र में भी अभिनेत्री भाग्यश्री का ग्लो और एनर्जी किसी युवा अभिनेत्री से कम नहीं है। भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और फैंस को समय-समय पर फिट रहने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से अपनी मासूम अदाओं और सादगी भरे अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री आज भी अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए चर्चा में रहती हैं।
फिटनेस चैलेंज देकर लोगों को चौंका दिया Bhagyashree New Fitness Challenge
इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में एक नया फिटनेस चैलेंज देकर लोगों को चौंका दिया है। भाग्यश्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह जिम में ड्रिल एक्सरसाइज करती हुई नजर आती हैं। वीडियो में वह अपने फॉलोवर्स को चैलेंज देती हैं और कहती हैं “चलिए देखते हैं कि आप कितने फुर्तीले हैं।” वीडियो में भाग्यश्री दो अलग-अलग ड्रिल एक्सरसाइज करती हैं, जिसमें उन्हें कुल 7 सेकंड का समय लगता है। उनकी तेज गति और बेहतरीन कॉन्सन्ट्रेशन देखकर फैंस दंग रह गए और कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों की बौछार कर दी।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
फिटनेस चैलेंज तेजी से वायरल Bhagyashree New Fitness Challenge
वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा “इसकी प्रैक्टिस से चपलता, गतिशीलता और ध्यान का परीक्षण किया जाएगा। मुझे हर एक्सरसाइज को करने में 7 सेकंड लगे। इसे आजमाएं और बताएं कि आपको कितना समय लगा। इसे रोजाना करें और अपनी गति बेहतर करने के लिए खुद से प्रतिस्पर्धा करें।” भाग्यश्री का यह फिटनेस चैलेंज तेजी से वायरल हो रहा है और कई यूज़र्स इसे आज़माने की बात कह रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि 56 की उम्र में भी उनकी फुर्ती और फिटनेस युवा खिलाड़ियों जैसी है। इससे यह भी साबित होता है कि नियमित अभ्यास और अनुशासन से किसी भी उम्र में फिट रहा जा सकता है।
ड्रिल एक्सरसाइज को स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग Bhagyashree New Fitness Challenge
ड्रिल एक्सरसाइज को स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग माना जाता है, जो शरीर की फुर्ती, संतुलन, गति और समन्वय क्षमता को बढ़ाती है। ह एक्सरसाइज खिलाड़ियों और धावकों के लिए खासतौर पर लाभकारी मानी जाती है, लेकिन अब आम लोग भी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं। यह न केवल शरीर को लचीला बनाती है, बल्कि दिल और दिमाग की सेहत भी बेहतर करती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि प्रतिदिन 15 मिनट ड्रिल एक्सरसाइज की जाए तो यह शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाने, तनाव कम करने, मूड हल्का करने और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करती है।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

