मुंबई: Nidhi Jha भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री निधि झा इन दिनों परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वह पिछले कुछ समय से लगातार सोशल मीडिया पर खूबसूरत और भावुक यादें साझा कर रही हैं। इस कड़ी में उन्होंने रविवार को अपने दूसरे बच्चे के एक महीने पूरे होने पर एक बेहद प्यारा वीडियो पोस्ट किया, जिसने फैंस के दिलों को छू लिया।
Nidhi Jha इस पोस्ट में उन्होंने न सिर्फ अपनी बेटी के जन्म के खास पलों को दिखाया, बल्कि धीरे-धीरे बीते उस सफर को भी सामने रखा जिसमें खुशी, प्यार और भावनाओं का अंबार है। वीडियो को देख फैंस कमेंट के जरिए अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
Nidhi Jha वीडियो की शुरुआत एक बेहद भावुक दृश्य से होती है, जिसमें निधि झा के पति और भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता यश कुमार डिलीवरी रूम के बाहर बेचैनी से इंतजार करते दिखते हैं। उनके चेहरे पर खुशी, घबराहट और उम्मीद, तीनों की झलक साफ दिखाई देती है। कुछ ही देर बाद नर्स बाहर आती है और उनके हाथों में एक नन्हीं बच्ची होती है। जैसे ही नर्स बताती है कि बेटी हुई है, यश कुमार खुशी से बच्ची के नन्हे पैर पर माथा टेक देते हैं। यह पल हर किसी की आंखें नम कर रहा है।
Nidhi Jha वीडियो में आगे यश और निधि के बेटे शिवाय को अपनी छोटी बहन को देखकर खिलखिलाते हुए दिखाया गया है। वह अपनी बहन को करीब से देखकर मुस्कुराता है और उसे प्यार से निहारता है। घर के अन्य सदस्य भी नन्हीं मेहमान के आने पर खुश होते हैं। वीडियो में निधि भी बेटी को प्यार से गोद में लिए हुए उसे दुलार करती दिखती हैं।
Nidhi Jha वीडियो के साथ निधि झा ने कैप्शन भी लिखा, ‘हैप्पी वन मंथ मेरी छोटी प्रिंसेस।’ इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में साल 2007 की बॉलीवुड फिल्म ‘हे बेबी’ का मशहूर गाना ‘मेरी दुनिया तू ही रे’ इस्तेमाल किया गया है। इस गाने को सोनू निगम, शान और शंकर महादेवन ने गाया है, जबकि इसका संगीत शंकर–एहसान–लॉय ने तैयार किया है और इसके बोल समीर ने लिखे हैं। यह गाना अपने आप में भावुक और प्यार से भरा हुआ है।
Also Read: Rajinikanth रजनीकांत की सफलता का क्या है राज? राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित वैरामुथु ने बताया
Also Read:Virendra Sachdeva निगम उपचुनावों में भाजपा का प्रदर्शन शानदार होगा : वीरेन्द्र सचदेवा
Also Read: Ramkishore Sharma पार्कों में अवैध रूप से रखे गए पशु जब्त, गौशाला भेजे गए : रामकिशोर शर्मा
Also Read: International Gita Mahotsav-2025: 21 हजार विद्यार्थी एक साथ करेंगे वैश्विक गीता पाठ
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

