Jay Kelly: अभिनेता गजराज राव सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं। अपने हालिया पोस्ट में गजराज ने बताया कि उन्हें नेटफ्लिक्स की अमेरिकन एक्टर और फिल्म निर्माता जॉर्ज क्लूनी की फिल्म ‘जे केली’ काफी पसंद आई। उन्होंने इसे साल 1999 में रिलीज सत्यजीत रे की क्लासिक ‘नायक’ से जोड़कर देखा।
इंस्टाग्राम पोस्ट में की सराहना Jay Kelly
गजराज राव ने इंस्टाग्राम पोस्ट में ‘जे केली’ की सराहना करने के साथ ही उसकी तुलना सत्यजीत रे की फिल्म ‘नायक’ से की। उन्होंने कहा कि दोनों फिल्म की थीम एक जैसी है, लेकिन नायक में मुख्य भूमिका निभाने वाले उत्तम कुमार का अभिनय हॉलीवुड के जॉर्ज क्लूनी से बेहतर है।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
गजराज ने लिखा Jay Kelly
गजराज ने लिखा, ”सत्यजीत रे की ‘नायक’ एक स्टार की दुनिया की गहरी और यादगार खोज है, जिसमें भारतीय अभिनेता उत्तम कुमार का अभिनय बेहतरीन है। नेटफ्लिक्स पर ‘जे केली’ देखने के बाद लगा कि यह फिल्म भी इसी तरह की थीम से जुड़ी हुई है। फिल्म में जॉर्ज क्लूनी रहस्यमयी और दिलचस्प लगे, जबकि एक्टर एडम सैंडलर भी अपने किरदार में कमाल के रहे।”
गजराज राव ने कहा Jay Kelly
हालांकि, गजराज राव ने साफ कहा कि क्लूनी की कितनी भी प्रशंसा कर लें, लेकिन ‘नायक’ में उत्तम कुमार का प्रदर्शन उनसे कहीं आगे था। उन्होंने आगे लिखा, ” मैं दोनों फिल्में देख चुका हूं। मेरी नजर में बंगाली सिनेमा के दिग्गज उत्तम कुमार का अभिनय बेजोड़ है।”
नेटफ्लिक्स की एक और पहल की तारीफ Jay Kelly
अभिनेता ने नेटफ्लिक्स की एक और पहल की तारीफ की। प्लेटफॉर्म ने ‘जे केली’ की मेकिंग डॉक्यूमेंट्री भी जारी की है, जिसमें निर्देशक नोआ बॉमबैक की फिल्म मेकिंग प्रोसेस को दिखाया गया है। गजराज के मुताबिक, यह डॉक्यूमेंट्री देखना सिनेमा के शौकीनों के लिए सच में एक खास तोहफा है। ‘नायक’ साल 1966 में रिलीज सत्यजीत रे की प्रतिष्ठित फिल्मों में शुमार है, जबकि ‘जे केली’ हालिया रिलीज अमेरिकी फिल्म है, जिसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
अरिंदम मुखर्जी की कहानी Jay Kelly
सत्यजीत रे की बंगाली फिल्म ‘नायक’ फिल्म स्टार अरिंदम मुखर्जी (उत्तम कुमार) की कहानी है। वह ट्रेन से कोलकाता से दिल्ली अवॉर्ड लेने जाते हैं। इस 24 घंटे की यात्रा में एक युवा पत्रकार अदिति (शर्मिला टैगोर) से बातचीत के दौरान वह अपनी सफलता के पीछे की असुरक्षाएं, पछतावे और अकेलापन खोलकर रख देता है। फ्लैशबैक और सपनों के जरिए उसकी जिंदगी की झलकियां दिखाई जाती हैं।
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी

