नई दिल्ली: in the case of murder of a woman उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में 15 फरवरी को घर में घुसकर महिला की हत्या करने की गुत्थी को ज्योति नगर थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान नंद नगरी निवासी उमेश (21) और विपिन (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटे गए जेवरात के अलावा वारदात में इस्तेमाल बाइक व चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपितों ने खुलासा किया है कि वह कर्ज से परेशान थे। उससे छुटकारा पाने के लिए दोनों ने लूटपाट की योजना बनाई। घटना वाले दिन वारदातताके दौरान महिला ने विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी गई।
उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने गुरुवार को बताया in the case of murder of a woman
उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि मूल रूप से एटा, यूपी की रहने वाली विमला देवी परिवार के साथ अमर कालोनी, ज्योति नगर में रहती थीं। इनके परिवार में पति महावीर के अलावा दो बेटे हैं। एक बेटा राजस्थान में रहता है जबकि दूसरा बेटा घर अलग रहता है। कुछ दिनों से इनके पति एटा, यूपी गए हुए थे। पति एक निजी कंपनी से रिटायर हैं।
Related Posts
- नोट डबल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में कागज लगाकर करते थे ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार Double money gang Jind
- Jind News 2026: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का गाड़ी में अपहरण, सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास
- Jind-Julana में रंजिश का घिनौना खेल: पुराना थाना के पास सनी को घेरकर किया लहूलुहान, सरेआम वीडियो बनाकर इंटरनेट पर फैलाई दहशत Jind julana youth beaten up video viral social media
15 फरवरी की रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर विमला की हत्या कर in the case of murder of a woman
15 फरवरी की रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर विमला की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के अलावा टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली गई। इसके आधार पर पुलिस ने उमेश की पहचान कर उसे नंद नगरी से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार की। बाद में उमेश से पूछताछ के बाद विपिन को दबोचा गया। दोनों ने बताया कि इन लोगों ने कई बैंक से लोन लिया हुआ था। लोन न चुका पाने की वजह से यह परेशान थे। इसलिए लूटपाट की योजना बनाई थी। मौके पर विमला ने विरोध किया तो दोनों ने इसकी हत्या कर दी। बाद में लूटपाट कर फरार हो गए।

ALSO READS:विवाद में पत्नी का गला रेता Wife’s throat slit in a dispute
ALSO READS:मृत जानवरों का मीट लेकर जा रहे दो युवक गिरफ्तार meat from dead animals
ALSO READS:बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीना Miscreants snatched mobile phone from youth
Related Posts
- नोट डबल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में कागज लगाकर करते थे ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार Double money gang Jind
- Jind News 2026: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का गाड़ी में अपहरण, सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास
- Jind-Julana में रंजिश का घिनौना खेल: पुराना थाना के पास सनी को घेरकर किया लहूलुहान, सरेआम वीडियो बनाकर इंटरनेट पर फैलाई दहशत Jind julana youth beaten up video viral social media

