हिसार: Naveen Jain महाराजा अग्रसैन बुद्धिजीवी समिति हिसार ने आज हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के प्रांगण में स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वित्त नियन्त्रक नवीन जैन ने छात्रों से संवाद करते हुए बताया कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। यह न केवल आपके जीवन को बदल सकती है बल्कि आपके परिवार के भविष्य को भी उज्ज्वल बना सकती हैं।
मेहनत और अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा Naveen Jain
जब आप मन लगा कर पढ़ाई करते हैं तब आप न केवल परीक्षा की तैयारी ही कर रहे होते हैं बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वयं को भी तैयार कर रहे होते हैं। दुनिया में बहुत से बच्चे ऐसे हैं जिन्हें स्कूल जाने का अवसर भी नहीं मिलता। आप सब भाग्यशाली हैं कि आपको अच्छे शिक्षक, किताबें और पढऩे का वातावरण मिला है आप मेहनत और अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाइए और बड़े होकर एक अच्छे चरित्रवान एवं ईमानदार इंसान बनिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टेशनरी भी वितरित की।
Related Posts
- Neet to Bsc Nursing नीट से नर्सिंग एंट्रेंस कराने के फैसले पर छात्रों का हंगामा, गेट तोड़ा
- रैपर बादशाह के विवादित गाने पर बवाल, हरियाणा महिला आयोग का नोटिस, पंचकूला में FIR दर्ज Badshah controversial song Haryana notice
- होली खेलने घर से निकला था युवक, पुरानी बिल्डिंग के खंडहर में मिला शव mysterious death 20 year old youth shahabad kurukshetra
ओमप्रकाश डाबला ने भी बच्चों को लगन के साथ मेहनत करने का आह्वान किया Naveen Jain
कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश डाबला ने भी बच्चों को लगन के साथ मेहनत करने का आह्वान किया एवं समिति के इस नेक कार्यक्रम के लिये धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन श्रीमती कुसुम ने किया। कार्यक्रम में संस्था के जे. पी. बंसल, विजय गर्ग, सतीश गोयल, स्कूल के सभी अध्यापकगण सुनीता, जगदीप राणा, विजय चावला, मीना, सुरेश आदि व स्कूल के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।
also reads:Rohtak Car Bike Accident रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक टक्कर में चार युवकों की मौत
also reads:Karnal Accident News इंद्री-करनाल रोड पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर, कार चालक घायल
also reads:राज्यपाल से मिली माजरा खाप पंचायत Majra Khap Panchayat met the Governor
Related Posts
- Neet to Bsc Nursing नीट से नर्सिंग एंट्रेंस कराने के फैसले पर छात्रों का हंगामा, गेट तोड़ा
- रैपर बादशाह के विवादित गाने पर बवाल, हरियाणा महिला आयोग का नोटिस, पंचकूला में FIR दर्ज Badshah controversial song Haryana notice
- होली खेलने घर से निकला था युवक, पुरानी बिल्डिंग के खंडहर में मिला शव mysterious death 20 year old youth shahabad kurukshetra

