रेलवे स्टेशन नरवाना का मुख्य द्वार भी चौड़ा नहीं हुआ, फिर स्टेशन ही बंद करवा देते हैं Main gate of Narwana Railway Station

Main gate of Narwana Railway Station

जींद: Main gate of Narwana Railway Station डीसी और एडीसी साहब व्यवस्था बनाइए। समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों का तालमेल नहीं है। वहीं रेलवे स्टेशन नरवाना का मुख्य द्वार भी चौड़ा नहीं हुआ है। फिर स्टेशन ही बंद करवा देते हैं। सिरसा लोकसभा क्षेत्र सांसद कुमारी सैलजा ने  शुक्रवार को डीआरडीए हाल में हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति बैठक को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ हिसार लोकसभा के सांसद जयप्रकाश और सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति में 21 एजेंडे रखे गए थे।

बैठक की शुरुआत में रेलवे स्टेशन नरवाना के मुख्य द्वार का मुद्दा उठाया Main gate of Narwana Railway Station

जिनमें 14 एजेंडों पर सुनवाई हुई। बैठक की शुरुआत में रेलवे स्टेशन नरवाना के मुख्य द्वार का मुद्दा उठाया गया, जो कि दोनों तरफ दुकानों के कारण रास्ता संर्कीण हो गया है। ऐसे में वहां से आवागमन प्रभावित हो रहा है। पिछली बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था। जिस पर रेलवे अधिकारियों ने इस पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन इस बैठक तक भी यह मामला ज्यों का त्यों रहा। जिस पर सांसद कुमारी सैलजा ने तेवर दिखाते हुए रेलवे अधिकारी जयभगवान की क्लास लेते हुए कहा कि जल्द ही इस पर कार्रवाई कीजिए। रेलवे अधिकारी जयभगवान ने कहा कि स्टेशन के मुख्य द्वार पर नगर परिषद की दुकान है।

समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों में तालमेल नहीं : शैलजा Main gate of Narwana Railway Station

इस पर कुमारी सैलजा ने नगर परिषद के नगरायुक्त सुरेंद्र दुहन से जवाब मांगा। इसके बाद सांसद जयप्रकाश ने बड़ौदा हाल्ट पर ट्रेन ठहराव को लेकर अधिकारियों से सवाल-जवाब किए। इस पर रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यह मामला रेलवे के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया हुआ है। इसके बाद सांसद जेपी ने पूछा कि जिले में कितनी महिलाएं लखपति बन गई हैं। इस पर सुनील कुमार ने कहा कि जिले से 2496 महिलाएं लखपति बन गई हैं, जिनकी सालाना आए एक लाख से कम थी। इस पर सांसद बोले कि कितने शर्म की बात है कि सालाना आए एक लाख भी कम नहीं है।

लोगों की मांग अनुरूप करें विकास कार्य : सांसद कुमारी शैलजा Main gate of Narwana Railway Station

सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि जिला में संचालित विकास कार्य पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ-साथ रफ्तार से पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ बिना देरी के समयबद्ध व निष्पक्षता के साथ मिल सके। इसके अलावा सरकार द्वारा जनहित के लिए चलाई जा रही योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक अविलम्ब पहुंचाया जाएं। सांसद शुक्रवार को स्थानीय डीआरडीए के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 21 एजेंडों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों ने योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बैठक में 21 एजेंडे रखे गए, 14 एजेंडों पर सुनवाई Main gate of Narwana Railway Station

बैठक में सांसदों ने एजेंडा बिंदुओं की एक-एक कर समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि  लोगों के स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ पेयजल और साफ.-सफाई बेहद जरूरी है। लिहाजा पीने के पानी और स्वच्छता व्यवस्था से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर त्वज्जो दी जाए। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि यदि किसी विकास कार्य या योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की समस्या आ रही है या उनके स्तर पर सहयोग की आवश्यकता है तो तुरंत अवगत करवाया जाए ताकि संबंधित विभागों से पत्राचार कर समाधान करवाया जा सके। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव पर भी विशेष चर्चा Main gate of Narwana Railway Station

जिससे अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव पर भी विशेष चर्चा की गई। सांसद ने कहा कि हाईवे की नियमित देखरेख और मरम्मत कार्य समय पर होने चाहिए। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने हाइवे पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  इसके अलावा गांवों में पानी निकासी और कचरा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए। उन्होंने कहा कि जींद, उचाना तथा नरवाना में डोर टू डोर के कार्य को नियमित रखें। उन्होंने टेलीकॉम विभाग के अधिकारियों को कहा कि आईटी का दौर है, इसलिए जिला के सभी गांवों में टेलिकॉम सर्विस दी जाए। अधिकारियों ने सांसदों को जानकारी देते हुए बताया कि जींद शहर के लोगों के लिए भाखड़ा के नहरी जल की सप्लाई के लिए कार्य चला हुआ है।

पाण्डु पिंडारा तीर्थ स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी व्यवस्था Main gate of Narwana Railway Station

जिसको पाण्डु पिंडारा तीर्थ स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा तीर्थ स्थल पर घाटों की मरम्मत, लाईट और अन्य जरूरी व्यवस्था भी करवाई जा रही है। जिला के शिक्षण संस्थाओं में शौचालय, पीने का स्वच्छ पानी, मिड डे मील योजना के तहत खाद्य सामग्री की समय समय पर जांच करवाई जाती है ताकि गुणवत्ता बनी रहे। सांसद कुमारी शैलजा ने रेलवे अधिकारियों से नरवाना रेलवे स्टेशन पर लंबित कार्य के बारे में जानकारी लीए जिस पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि नरवाना रेलवे स्टेशन का निमार्ण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, शेष कार्य के लिए टेंडर लगाए गए है। यह कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। सांसदों द्वारा नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रीट वैंडर को एक निश्चित स्थान मुहैया करवाया जाए।

 जिला में स्ट्रीट वेंडरों को रजिस्ट्रेशन कर उनको सरकार द्वारा चलाई Main gate of Narwana Railway Station

Main gate of Narwana Railway Station
Main gate of Narwana Railway Station

अधिकारियों ने सांसदों को अवगत करवाया कि जिला में स्ट्रीट वेंडरों को रजिस्ट्रेशन कर उनको सरकार द्वारा चलाई जा रही ऋण योजना उपलब्ध करवाई गई है। उनके लिए रेहड़ी पटरी का भी स्थान निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सांसदों द्वारा सांसद व विधायक आदर्श  ग्राम  योजना, सड़क तंत्र के मजबूती करण, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा जिला में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अन्य संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली गई। बैठक में उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, एडीसी प्रदीप कुमार, जींद के एसडीएम सत्यवान मानए नरवाना के एसडीएम जगदीश चंद्र, सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, जुलाना के एसडीएम होशियार सिंह, उचाना के एसडीएम दलजीत सिंह, डीएमसी सुरेंद्र सिंह के अलावा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

also reads:पिल्लूखेड़ा के विकास कुंडू ने यूपीएससी में पाया 27वां रैंक Vikas Kundu UPSC 27th rank

also reads:Neet to Bsc Nursing नीट से नर्सिंग एंट्रेंस कराने के फैसले पर छात्रों का हंगामा, गेट तोड़ा

also reads:रैपर बादशाह के विवादित गाने पर बवाल, हरियाणा महिला आयोग का नोटिस, पंचकूला में FIR दर्ज Badshah controversial song Haryana notice

also reads:होली खेलने घर से निकला था युवक, पुरानी बिल्डिंग के खंडहर में मिला शव mysterious death 20 year old youth shahabad kurukshetra

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp