जींद।Gulal Factory Fire Haryana सफीदों स्थित गीता कालोनी में शनिवार को रंग तथा गुलाल फैक्टरी में लगी आग में चार महिला मजदूरों को मौत हो गई। जबकि 13 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए सफीदों, जींद नागरिक अस्पतालों में लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीसी, एसपी अमले के मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। शहर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किराये के मकान में चल रही अवैध फैक्टरी, घटना के समय गेट पर लगा था ताला Gulal Factory Fire Haryana
सफीदों स्थित गीता कालोनी में शनिवार को रंग तथा गुलाल बनाने की फैक्टरी में अचानक से आग लग गई। घटना के दौरान फैक्टरी के गेट पर बाहर ताला लगा हुआ था। इस आग में झुलसने से गांव सिंघपुरा निवासी पिंकी (51), वार्ड नौ निवासी गुड्डी (50), डिग्गी मोहल्ला निवासी पूजा (40), आर्दश कालोनी निवासी ऊषा (45) की मौत हो गई। जबकि आदर्श कालोनी निवासी रानी, जगबीर, निसिंग करनाल निवासी पवन, शिव कालोनी निवासी कश्मीरी देवी, गीता कालोनी निवासी कमलेश, बिमला समेत 13 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें लोगों द्वारा अपने साधनों से उपचार के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने झुलसे 13 मजदूरों को रेफर कर दिया गया। जिसमें से कुछ की हालात गंभीर बने हुए थे। हालांकि चार महिलाएं छत से कूद कर जान बचाने में कामयाब भी हुई।
Related Posts
- Rapper Badshah ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मांगी माफी,खुद को बताया प्राउड हरियाणवी Rapper Badshah Apology Video
- Gangrape Panipat की महिला के साथ यूपी में गैंगरेप,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी Panipat Woman Gangrape Saharanpur
- LPG Price Hike: 60 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, अब 21 दिन बाद ही कर सकेंगे नई बुकिंग
फैक्टरी में बारूद के साथ किया जाता था कैमिकल का प्रयोग Gulal Factory Fire Haryana
हालात यहां तक रहे कि फैक्टरी के अंदर झुलसे मजदूरों को निकालने के लिए दीवार को तोडऩा पड़ा। आग की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी कुलदीप सिंह अमले के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों जायजा लिया और घटना को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया गया। शहर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आग लगने के कारणों का नही हुआ खुलासा, जांच जारी Gulal Factory Fire Haryana
एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच जायजा लिया गया है। फैक्टरी मालिक, मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही कहा हुई है, घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Also Read: नेशनल हाइवे 152डी पर कार के टायर की जांच कर रहा था मृतक truck hit man death nandgarh jind
Also Read: Women Leaders MP मध्यप्रदेश की राजनीति में महिला नेतृत्व: राजमाता सिंधिया से Sushma Swaraj तक
Also Read: बुढ़ापा पेंशन रोकने पर भड़की महिलाएं, बैंक के खिलाफ किया प्रदर्शन pension issue women protest
Related Posts
- Rapper Badshah ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मांगी माफी,खुद को बताया प्राउड हरियाणवी Rapper Badshah Apology Video
- Gangrape Panipat की महिला के साथ यूपी में गैंगरेप,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी Panipat Woman Gangrape Saharanpur
- LPG Price Hike: 60 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, अब 21 दिन बाद ही कर सकेंगे नई बुकिंग

