पानीपत child kidnapping पानीपत के ऐतिहासिक काला आंब क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले एक परिवार के 7 महीने के मासूम बच्चे हिंमाशु का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। किडनैपरों ने बच्चे की 7 वर्षीय बड़ी बहन आशियाना के हाथों से उसे जबरन छीना और पल्सर बाइक पर सवार होकर रफूचक्कर हो गए।
child kidnapping जानकारी मुताबिक पीड़ित परिवार मूल रूप से राजस्थान के अलवर का रहने वाला है और फिलहाल काला आंब के पास झुग्गियों में रह रहा था। घटना के समय बच्चे के माता-पिता पास ही एक शादी समारोह में ढोलक बजाने गए थे। घर पर 7 महीने का हिमांशु अपनी 7 साल की बहन आशियाना के पास था। आशियाना ने बताया कि पल्सर बाइक पर 2 युवक आए। उन्होंने पहले उसे कुरकुरे का लालच देकर बच्चा उनके हवाले करने को कहा।
Related Posts
- Kaithal बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल को बचाने के लिए किसान करें ये उपाय Wheat crop protection and heat management measures
- Karnal 28 करोड़ के एलिवेटेड पुल के काम में ऐसी क्या आ रही थी बाधा, अचानक मौके पर पहुंचे डी.सी. फिर अधिकारियों में मचा हड़कंप Karnal Elevated Bridge
- Haryana में हेल्थ इमरजेंसी का दावा गलत, आयुष्मान योजना के 1100 करोड़ क्लेम का भुगतान: CM सैनी Ayushman Bharat Yojana Haryana
child kidnapping जब छोटी बच्ची नहीं मानी, तो बदमाशों ने जबरदस्ती उसकी गोद से मासूम हिमांशु को झपट लिया और बाइक की रफ्तार बढ़ाते हुए फरार हो गए। जैसे ही माता-पिता को इस अनहोनी की सूचना मिली, वे बदहवास होकर मौके पर पहुंचे। परिवार का कहना है कि वे यहां मेहनत-मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहे थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि बच्ची के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में दो युवकों की संलिप्तता सामने आई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
Also Read:dayalu yojana haryana के तहत मृत्यु या दिव्यांग होने पर दी जाती है आर्थिक सहायता: उपायुक्त