गाजियाबाद Ghaziabad Fraud Case इंदिरापुरम इलाके में एक कारोबारी के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कमीशन पर नोट सप्लाई करने का झांसा देकर आरोपियों ने कारोबारी से 20 लाख रुपये ले लिए और बदले में नकली नोटों से भरी अटैची थमा कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर इंदिरापुरम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आशीष ने पुलिस को दी शिकायत Ghaziabad Fraud Case
Ghaziabad Fraud Case जानकारी के मुताबिक पीड़ित आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पहचान त्रिपुरारी नाम के एक व्यक्ति से हुई थी, जिसने कमीशन पर छोटे नोट उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था। बातचीत के बाद आशीष को उस पर भरोसा हो गया। इसके बाद त्रिपुरारी अपने साथी होशियार सिंह और तीन अन्य लोगों के साथ आशीष के पास पहुंचे।
Related Posts
- कुरुक्षेत्र में गर्मी में उबाल, कूड़े पर बवाल…रेलवे रोड पर फिर कूड़ा डालने पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन Kurukshetra Kooda News
- Ladwa Shooting Case लाडवा में व्यापारी की कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची फेंककर बदमाश हुए फरार
- Rohtak Pandit Nekiram College accident news पंडित नेकीराम कॉलेज में छत का मलबा गिरा, दो छात्राएं चोटिल
इसमें छोटे नोट हैं और कुल रकम 20 लाख 40 हजार रुपये Ghaziabad Fraud Case
Ghaziabad Fraud Case आरोप है कि आरोपियों ने आशीष को एक अटैची थमाते हुए बताया कि इसमें छोटे नोट हैं और कुल रकम 20 लाख 40 हजार रुपये है। इसके बदले उन्होंने आशीष से 20 लाख रुपये नकद ले लिए। जब आशीष ने अटैची खोलने के लिए चाबी मांगी तो आरोपियों ने कहा कि वे चाबी भूल गए हैं और थोड़ी देर में लेकर आते हैं। काफी देर तक आरोपी वापस नहीं लौटे तो आशीष को शक हुआ। इसके बाद उसने अटैची खोलकर देखी तो उसमें ऊपर 10 और 20 रुपये के नोटों की गड्डियां रखी थीं, जबकि नीचे बच्चों के खेलने वाले नकली नोट भरे हुए थे।
अमानत में खयानत समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर Ghaziabad Fraud Case
Ghaziabad Fraud Case पीड़ित ने जब त्रिपुरारी को फोन कर इसका विरोध किया तो आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर पैसे न लौटाने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आशीष ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश के लिए टीम गठित कर लोकेशन ट्रैक की जा रही है।
Also Read:Loharu: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत Vande Bharat Train
Also Read:फर्जी दस्तावेज देकर जमानत कराने वाला आरोपी काबू bail by giving fake documents
Related Posts
- कुरुक्षेत्र में गर्मी में उबाल, कूड़े पर बवाल…रेलवे रोड पर फिर कूड़ा डालने पर भड़के लोग, किया प्रदर्शन Kurukshetra Kooda News
- Ladwa Shooting Case लाडवा में व्यापारी की कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची फेंककर बदमाश हुए फरार
- Rohtak Pandit Nekiram College accident news पंडित नेकीराम कॉलेज में छत का मलबा गिरा, दो छात्राएं चोटिल

