एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत 05 अभियोग किए गए दर्ज NDPS Act Cases Himachal
शिमला Himachal मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रदेश पुलिस द्वारा निरंतर, प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम के द्वितीय चरण में 09 मार्च, 2026 को राज्यभर में 24 घंटे का विशेष ‘इंटर-स्टेट’ एवं ‘इंटर-डिस्ट्रिक्ट’ नाका अभियान संचालित किया गया।
प्रदेशभर में कुल 176 चिन्हित स्थानों पर की गई नाकाबंदी NDPS Act Cases Himachal
पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस, एस.टी.एफ. एवं बटालियन की संयुक्त कार्रवाई के अंतर्गत प्रदेश भर में कुल 176 चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई। सुरक्षा एवं सतर्कता को प्राथमिकता देते हुए, अभियान के दौरान 20,230 वाहनों की गहन जांच की गई। सघन जांच के परिणामस्वरूप, एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत 05 अभियोग पंजीकृत किए गए, जिनमें 08 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1.221 किलो ग्राम चरस, 07 ग्राम चिट्टा बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी 866 चालान व सीओटीपीए अधिनियम के तहत 12 चालान किए गए। अभियान की वैज्ञानिक सटीकता सुनिश्चित करने के लिए संदिग्ध पाए गए 21 व्यक्तियों के रक्त एवं मूत्र के नमूने विधि-सम्मत प्रक्रिया के अनुसार संकलित किए गए हैं, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा सके। यह संपूर्ण अभियान आधुनिक तकनीकी निगरानी और अंतर-जिला समन्वय के साथ संपन्न हुआ।
Related Posts
- Kaithal बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल को बचाने के लिए किसान करें ये उपाय Wheat crop protection and heat management measures
- Karnal 28 करोड़ के एलिवेटेड पुल के काम में ऐसी क्या आ रही थी बाधा, अचानक मौके पर पहुंचे डी.सी. फिर अधिकारियों में मचा हड़कंप Karnal Elevated Bridge
- Haryana में हेल्थ इमरजेंसी का दावा गलत, आयुष्मान योजना के 1100 करोड़ क्लेम का भुगतान: CM सैनी Ayushman Bharat Yojana Haryana
प्रदेश पुलिस ने संचालित किया विशेष नाका अभियान NDPS Act Cases Himachal
यह राज्य-स्तरीय विशेष अभियान खुफिया सूचनाओं और अंतर-जिला समन्वय के आधार पर अत्यंत व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। इसके अतिरिक्त अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को चिट्टे एवं नशे की आदत को बढ़ने से रोकना तथा ऐसे एकांत स्थलों पर विकसित हो रही समूह-आधारित नशा प्रवृत्तियों को समाप्त करना है, जो युवाओं को चिट्टे और नशे की ओर आकर्षित करती हैं। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि चिट्टा एवं नशे से संबंधित कोई भी सूचना तुरंत दूरभाष नंबर 112 या नजदीकी पुलिस थाना में दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। मुख्यमंत्री के सशक्त नेतृत्व और युवाओं की सहभागिता से हिमाचल पुलिस, प्रदेश में चिट्टे को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
Also Read:National Lok Adalat राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, होगा लाखों का कर्ज माफ, जानिए पूूरी खबर
Also Read:Women’s public hearing program महिलाओं की शिकायतों के समाधान के लिए 10 मार्च को जींद में जन सुनवाई.
Related Posts
- Kaithal बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल को बचाने के लिए किसान करें ये उपाय Wheat crop protection and heat management measures
- Karnal 28 करोड़ के एलिवेटेड पुल के काम में ऐसी क्या आ रही थी बाधा, अचानक मौके पर पहुंचे डी.सी. फिर अधिकारियों में मचा हड़कंप Karnal Elevated Bridge
- Haryana में हेल्थ इमरजेंसी का दावा गलत, आयुष्मान योजना के 1100 करोड़ क्लेम का भुगतान: CM सैनी Ayushman Bharat Yojana Haryana

