करनाल Karnal elevated bridge उपायुक्त उत्तम सिंह ने आज शहर के बीचों बीच बन रहे एलिवेटेड पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल के निर्माण में जहां कहीं भी पेड़ अथवा बिजली के खंभे जैसी बाधाएं पेश आ रही हैं उन्हें संबंधित विभाग से मिलकर तुरंत दूर किया जाए। पुराना बस अड्डे के पीछे एलिवेटेड पुल के एक तरफ के रास्ते की चौड़ाई बढ़ाने के लिए पीएम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कुछ जमीन हासिल करने के लिए सर्वे कर उचित कदम उठाया जाए।
जमीन हासिल करने के लिए सर्वे करने के निर्देश Karnal Elevated Bridge
Karnal elevated bridge उपायुक्त ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन एलिवेटेड पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर 14 में राणा अकादमी के पास फुटपाथ को पीछे खिसकाने व बाधा बने पेड़ों को हटाने के निर्देश दिए। पुराना बस अड्डे के पास पुल के ढलान (स्लोप) कार्य के बाद साइड के रास्ते की चौड़ाई बढ़ाने के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा। पुराना बस अड्डे के पीछे रेलवे रोड पर पुल के पिलर के नजदीक लगे बिजली के खंभे हटाने और दूसरी तरफ के रास्ते को चौड़ा करने के लिए पीएम श्री स्कूल की कुछ जमीन हासिल करने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए।
Related Posts
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
- Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
पुल निर्माण के लिए 85 पिलर खड़े किए Karnal Elevated Bridge
Karnal elevated bridge उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य इस साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 128 करोड़ की लागत से बन रहे इस पुल का 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसकी लंबाई 3.280 किमी है। पुल निर्माण के लिए 85 पिलर खड़े किए गए हैं। घंटाघर चौक से पुराना बस अड्डे तक पुल की लंबाई 900 मीटर और राणा अकादमी से जिला पुस्तकालय तक 2.380 मीटर है। इसका निर्माण कार्य 27 जनवरी 2025 को आरंभ किया गया था। इस मौके पर एचएसवीपी के अधीक्षक अभियंता धर्मवीर, स्मार्ट सिटी के जीएम रामफल, एसडीओ केजी गोयल व पुल का निर्माण कर रही कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Also Read: MP Naveen Jindal सांसद नवीन जिंदल के 56वें जन्मदिन पर ब्रह्म सरोवर तट पर हवन-यज्ञ का हुआ आयोजन
Follow Us: Facebook
Related Posts
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
- Malviya Nagar Hotel Fire: मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

