खरखौदा: Kharakhauda Assault Cases मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड कंपनी में काम करके वापस कमरे पर लौट रहे एक बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर दी । जिससे बाईक सवार घायल हो गया। घायल केशव को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस को दी जानकारी में केशव निवासी हंसी ने बताया कि वह मारुति कंपनी में काम करके ड्यूटी से लौट रहा था। पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी । जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रास्ता रोककर युवक की लाठी डंडों से पिटाई Kharakhauda Assault Cases
खरखौदा Kharakhauda Assault Cases दिल्ली मार्ग पर एक युवक को कई युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी के पास दुकान बढ़ाकर घर जा रहा था। रास्ते में कुछ युवक खड़े हुए थे । उक्त युवको को उसने साइड में होने के लिए कहा तो उन्होंने अनदेखा कर दिया। उसने जब दोबारा कहा तो उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी । जिससे वह घायल हो गया। कुछ युवक अपने हाथों में लाठी डंडे लिए हुए थे। पुलिस ने अज्ञात युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
Related Posts
Kharakhauda Assault Cases घटना में सुनील कुमार निवासी दरी अहिरांकापुरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आईएमटी खरखौदा में सुपरवाइजर की नौकरी करता है । शाम को कंपनी से छुट्टी करके घर जा रहा था। उसके साथ फोरमैन रोहित निवासी पानीपत भी था। जब वे सरकारी स्कूल के सामने पहुंचे तो अज्ञात बाइक सवार युवको ने उनका रास्ता रोक लिया। उन सभी युवकों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। जिससे वह उनकी पहचान नहीं कर पाया । उक्त युवको ने उन्हें लाठी डंडे व लात घूंसो से पिटाई की। जिससे उन्हें काफी चोटे आई है। उक्त अज्ञात युवक जिस बाइक पर आए थे वह स्थानीय लोगों की भीड़ को देखकर अपनी बाइक को मोकै पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
खरखौदा Kharakhauda Assault Cases गांव चोलका की एक महिला ने अपनी बहू के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। मूर्ति देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर पर थी। उसने अपनी बहू को पानी की टंकी भरने के बाद मोटर बंद करने के लिए कहकर अपने कमरे में आराम करने के लिए चली गई । कुछ देर बाद पड़ोसी ने उनके घर पर आकर उन्हें बताया कि तुम्हारी टंकी पानी से भर गई है । उसने अपनी बहु को मोटर बंद करने के लिए कहा तो उसने हाथ पकड़ कर बाहर खींचा और आंख पर मुक्का मार दिया और जान से मारने की धमकी देने लगी। इतना ही नहीं उसकी बहू ने उसे लकड़ी के डोगे से पीटना शुरू कर दिया। जिससे घायल अवस्था उसे पड़ोसी युवक द्वारा सीएचसी खरखौदा लाया गया । इसके बाद गहरी चोट होने के कारण पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read:जमीन विवाद में दो घायल, छह पर मामला दर्ज Two injured in land dispute

