लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से 94 हजार की साइबर ठगी मामले में थाना साइबर क्राइम द्वारा आरोपी गिरफ्तार Kaithal Cyber Crime
कैथल। Kaithal Cyber Crime : मोबाइल फोन पर लिंक भेजकर अज्ञात आरोपी द्वारा एक युवक के क्रेडिट कार्ड से 94 हजार रुपये निकालने के मामले की जांच थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में एएसआई विनोद कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी तिलक नगर टोहाना निवासी नवीन को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। डिफेंस कॉलोनी कैथल निवासी अनीष कुमार की शिकायत अनुसार उसके पास एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड है।
आरोपी पहले भी तिहाड़ जेल में था बंद : Kaithal Cyber Crime
कैथल। Kaithal Cyber Crime : 2 जनवरी को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से लिंक/एप भेजी गई थी। उसने जैसे ही उस लिंक पर क्लिक किया, उसके मोबाइल फोन में एक ऐप इंस्टॉल हो गई। इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से एक बार में 81,419 रुपये और दूसरी बार में 12,651 रुपये कटने के दो अलग-अलग संदेश प्राप्त हुए। जैसे ही उसे ठगी का एहसास हुआ, उसने तुरंत मोबाइल से उस एप को डिलीट कर दिया। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया। आरोपी नवीन द्वारा अपनी ई-सिम साइबर ठगो को कमीशन पर दी गई थी, जिस ई सिम नंबर का साइबर ठगी में इस्तेमाल हुआ था। आरोपी इसी तरह की साइबर ठगी के एक मामले में तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। व्यापक पूछताछ के उपरांत आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। Kaithal Cyber Crime 
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read :Factory Case : फैक्ट्री पर रेड के मामले को दबाने के लिए जीएसटी अफसरों के की 60 लाख की डील
Also Read :CM Rally Preparations : सफीदों व जींद में 4-5 अप्रैल की रैलियों की तैयारियां समय पर पूरी करें – DC
Follow Us:YouTube