कुरूक्षेत्र। Earring Snatching जिला पुलिस ने घर में घुसकर महिला से सोने की बाली छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 पुलिस की टीम ने घर में घुसकर महिला से सोने की बाली छीनने के आरोप मे अर्जुन व सुखदेव उर्फ़ साहिल वासी खेडी मारकंडा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके सोने की बाली व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता हासिल की है।
Earring Snatching जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खेडी मारकंडा वासी महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 27 मार्च को समय करीब 12 बजे वह अपने घर अकेली बैठी हुई थी। उसी समय एक मोटरसाइकिल पर दो लडके बिना कुछ बोले उसके घर में घुस गए। जब उसने लडकों से आने का कारण पूछा तो उनमें से एक लडके ने उसके सिर में पीछे से किसी हथियार से हमला किया और उसके कानों से सोने की बाली छीनकर भाग गये। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को दी गई।
Related Posts
सोने की बाली व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल की बरामद Earring Snatching

Earring Snatching 28 मार्च को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी मोहन लाल के मार्ग-निर्देश में उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक गुरबक्श, कर्मबीर व मुख्य सिपाही प्रदीप की टीम ने घर में घुसकर महिला से सोने की बाली छीनने के आरोप मे अर्जुन व सुखदेव उर्फ़ साहिल वासी सरस्वती कालोनी खेडी मारकंडा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से सोने की बाली व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
Also Read: Kumar Sanu 2026: Incredible Unseen Memories धमाकेदार और अविस्मरणीय यादों भरा संगीत
Also Read: Big Praise 2026: Mahesh Bhatt हुए Mohit Suri के Fan, लिखा Emotional Note
Also Read: Big Comeback 2026: Akshaye Khanna ने Silence के बाद कैसे मचाया Blast

