टीलामोड़ में युवक की मौत, ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप, दो गिरफ्तार Youth dies Tilamod

A motorcycle lies on a city road amidst traffic, indicating a recent accident.Tractor Trolley Accident, Kharakhauda Assault Cases, death Casea,Youth dies Tilamod

Digital Samaj गाजियाबाद। Youth dies Tilamod टीलामोड़ थाना क्षेत्र में भनेड़ा पुलिया के पास अचेत अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद और मारपीट से जुड़ा सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 30 मार्च 2026 की रात पीआरवी के जरिए सूचना मिली थी कि भनेड़ा पुलिया के पास एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। सूचना मिलते ही टीलामोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तुरंत नजदीकी आराध्या अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जीटीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी के साथ विवाद चल रहा था Youth dies Tilamod

Regarding the Surajkund swing accident
Regarding the Surajkund swing accident

मृतक की पहचान नितिन (32) पुत्र रामनाथ, निवासी न्यू गीतांजली विहार, लोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी और पिछले कुछ दिनों से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। जांच में सामने आया है कि ससुराल पक्ष के लोग समझौते के लिए नितिन के घर आए थे और उसे अपने साथ ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई, जिसके चलते यह घटना हुई। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read:Delhi 2026 Traffic Crisis: राजधानी में Severe यातायात समस्या और Public Life पर असर

Also Read:Mega Walkathon 2026: ‘धूल मुक्त दिल्ली’ Campaign ko Mila Massive Boost

Also Read:IGN College Ladwa में नशा विरोधी अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन।

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp