तेल अवीव/गाजा: Abu Ubaidah Hamas इजरायल पर हमास के सरप्राइज अटैक की दूसरी बरसी पर यूरोपीय संघ ने नरसंहार के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द स्थायी शांति स्थापित होगी। ईयू आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक बयान में कहा, “हम 7 अक्टूबर (2023) को हुए हमास के हमलों की भयावहता और दो साल पहले निर्दोष पीड़ितों, उनके परिवारों और पूरे इजरायल के लोगों को हुए दर्द को कभी नहीं भूलेंगे।” उन्होंने कहा, “हम शांति के लिए अथक प्रयास करते हुए उनके दुख के भागी हैं। सभी बंधकों की तत्काल रिहाई और युद्धविराम अब हमारे हाथ में है… इस क्षण का लाभ उठाकर क्षेत्र में दो- राज्य समाधान के आधार पर स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त किया जाना चाहिए।” इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने भी अपने भाव व्यक्त किए। उन्होंने कहा, “हजारों निहत्थे और निर्दोष इजरायली नागरिकों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे का हमास आतंकवादियों ने नरसंहार किया था। उस कलंक को बीते दो साल हो चुके हैं। ये अकल्पनीय अपराध है जो 7 अक्टूबर को इतिहास के सबसे काले पन्नों में से एक बनाते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हमास की हिंसा ने मध्य पूर्व में एक अभूतपूर्व संकट पैदा कर दिया है। इजरायल की सैन्य प्रतिक्रिया भी कल्पना से परे है, जिसने गाजा के बहुत से निर्दोषों की जान ले ली है। हमारा यह कर्तव्य है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना को हम सफल बनाएं।” ग्रीक प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोतकिस ने भी एक्स पर लिखा, “आज हम आतंक के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हैं। हम नफरत और हिंसा के खिलाफ दृढ़ता से खड़े हैं। जैसे-जैसे (ट्रंप को टैग किया है) शांति योजना के तहत बातचीत आगे बढ़ रही है, हम सभी पक्षों से एक स्थायी युद्धविराम, सभी बंधकों की रिहाई और सभी के लिए शांति और सुरक्षित भविष्य की दिशा में साहस और संयम से काम लेने का आग्रह करते हैं।” स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने दुख जताते हुए कहा कि 7 अक्टूबर के बाद स्वीडन में रहने वाले यहूदियों ने माना है कि वे अपने ही देश में असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने आगे कहा, “मेरा संदेश है: स्वीडन में यहूदी-विरोध के लिए कोई जगह नहीं है। स्वीडन में यहूदियों को गर्व से डेविड स्टार पहनने, प्रार्थना स्थल जाने और अपने बच्चों को यहूदी स्कूलों में छोड़ने का अधिकार होना चाहिए। सभी स्वीडिश यहूदियों को पता होना चाहिए कि हम आपके साथ हैं।”
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें
Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें

