हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव की तरफ से उनकी नियुक्ति पर उठाए सवाल के जवाब में कहा कि उनकी छवि कैसी है

गुरुग्राम: congress president हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव की तरफ से उनकी नियुक्ति पर उठाए सवाल के जवाब में कहा कि उनकी छवि कैसी है, यह हाईकमान को पता है। हाईकमान ने सोच समझकर फैसला लिया है। हाईकमान के फैसले पर टिप्पणी करना उन्हें शोभा नहीं देता है। रविवार को नियुक्ति के बाद राव नरेंद्र यादव ने जिला कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। संगठन के कार्यों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं के विचार और सुझाव को सुना। यादव ने कहा कि जो व्यक्ति सार्वजनिक जीवन में है, वह खुली किताब की तरह है।
वे 1996 से लेकर आज तक लगातार सात चुनाव लड़े हैं congress president

congress president:अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे 1996 से लेकर आज तक लगातार सात चुनाव लड़े हैं। इनमें विधानसभा और लोकसभा चुनाव शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीत हार जीवन में बड़ी चीज नहीं है। सवाल लोगों के प्यार का है और वह उन्हें हमेशा मिलता रहा है। वरिष्ठ नेता हैं कैप्टन साहब: राव नरेंद्र राव नरेंद्र सिंह ने कैप्टन अजय यादव के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें पार्टी का वरिष्ठ नेता बताया। उन्होंने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। कैप्टन साहब हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। मेरे साथ विधायक रहे हैं और मंत्री रहे हैं। उनके पिताजी के साथ भी रहे हैं। इंसान अच्छे हैं, कोई बुराई नहीं है। बता दें कि अहीरवाल क्षेत्र से पार्टी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय यादव ने राव नरेंद्र की नियुक्ति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि यह निर्णय राहुल गांधी की इच्छा के विपरीत लिया गया है। उन्होंने यह शंका जताई थी कि राव नरेंद्र 2014 के बाद से प्रदेश स्तर पर सक्रिय नहीं रहे थे। आम कार्यकर्ता को जिम्मेदारी मिली प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी एक आम कार्यकर्ता को सौंपी गई है, जो आम जनता के बीच रहा, दरी बिछाता रहा और जिला महासचिव से अपना करियर शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए वह हाईकमान का आभार व्यक्त करते हैं।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
Read Also: Chaitanyananda चैतन्यानंद के ठिकाने से सेक्स टॉय और फर्जी फोटो बरामद, यौन शोषण मामले में खुलासा
Read Also: OG and Jolly LLB 3 ओजी’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ ने कमाई के बनाए नए रिकॉर्ड, दर्शकों का जीता दिल
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

