John Mearsheimer Criticises Trump Strategy: जॉन मियर्सहाइमर ने ट्रंप की भारत से जुड़ी रणनीति की आलोचना की

Donald Trump Statement, Iran War News, US Iran Conflict, Breaking News,Israel-US Iran War,Iran Leader Claims Enemy Defeat Amid Attacks

John Mearsheimer Criticises Trump Strategy: अमेरिका के एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संबंध विशेषज्ञ और शिकागो विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर जॉन मियर्सहाइमर (John Mearsheimer) ने Donald Trump प्रशासन की ‘भारत नीति’ को एक ‘भारी भूल’ करार दिया है। John Mearsheimer ने कहा कि रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर सेकेंडरी टैरिफ लगाना काम नहीं करेगा।

‘डैनियल डेविस डीप डाइव’ John Mearsheimer Criticises Trump Strategy

John Mearsheimer ने पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म ‘डैनियल डेविस डीप डाइव’ को बताया, “यह हमारी ओर से एक बहुत बड़ी भूल है। यकीन करना मुश्किल है, लेकिन यहां क्या हो रहा है? ये सेकेंडरी टैरिफ भारत के साथ काम नहीं करेंगे। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वे रूस से तेल का आयात बंद नहीं करेंगे। भारतीय झुकने वाले नहीं हैं।” John Mearsheimer ने Donald Trump पर भारत के साथ ‘शानदार’ संबंधों को ‘जहरीला’ करने का भी आरोप लगाया।

विदेश नीति का प्रमुख मिशन

John Mearsheimer ने यह भी कहा, “जब Donald Trump पिछले जनवरी में व्हाइट हाउस में आए, तो अमेरिका और भारत के बीच संबंध वाकई बहुत अच्छे थे, और चीन को नियंत्रित करने के लिए, जो कि हमारी विदेश नीति का प्रमुख मिशन है, भारत के साथ अच्छे संबंध होना जरूरी है। लेकिन, तब से और अब इन सेकेंडरी प्रतिबंधों के साथ जो हुआ है, वह यह है कि हमने भारत के साथ संबंधों को ‘जहरीला’ कर दिया है।” John Mearsheimer ने हाल ही में एक जर्मन अखबार की रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने चार अलग-अलग मौकों पर Prime Minister Narendra Modi से संपर्क करने की असफल कोशिश की थी।

भारत चीन और रूस के करीब John Mearsheimer Criticises Trump Strategy

उनके मुताबिक, “भारतीय हमसे बहुत नाराज हैं, लगभग पूरी तरह से। Donald Trump ने Prime Minister Narendra Modi को चार बार फोन करने की कोशिश की और उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा, भारत चीन और रूस के करीब जा रहा है। यह न सिर्फ कारगर है, बल्कि वास्तव में नुकसानदेह भी है। फिर भी, हम यहीं हैं।” उन्होंने व्यापार और विनिर्माण पर व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार पीटर नवारो पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नवारो ने ऐसी असफल रणनीति का नेतृत्व किया, जिसका कोई ‘सुखद अंत’ नहीं है।

घुटने टेकने पर मजबूर John Mearsheimer Criticises Trump Strategy

John Mearsheimer ने कहा, “पीटर नवारो जैसे लोगों को छोड़कर, कोई भी इस कदम की सराहना नहीं कर रहा है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसका सुखद अंत कैसे हो सकता है? क्या वे यह तर्क देंगे कि भारत झुकने वाला है या भारत पर इतना दबाव है कि हम भारतीयों को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकते हैं? क्या यही तर्क है? मैं ऐसा किसी को नहीं जानता, जो ऐसा मानता हो, और भारत ने अब तक जो कुछ भी किया है, उससे यही लगता है कि यह तर्क गलत है।”

Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा

Read Also: Kulasekharapattinam Launch Complex: कुलशेखरपट्टिनम प्रक्षेपण परिसर दिसंबर 2026 तक तैयार होने की उम्मीद: इसरो प्रमुख

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp