G-20 Stance is Changing: रूस की जी-20 में प्रतिनिधि स्वेतलाना लुकाश (Svetlana Lucas) ने दावा किया है कि इस संगठन के देश शुरुआत में रूस के खिलाफ एकतरफा प्रतिबंधों के प्रति उदासीन रुख अपनाए हुए थे लेकिन अब अमेरिकी आयात शुल्क के कारण हालात बदल गये हैं।
गैरकानूनी व्यापार प्रतिबंध G-20 Stance is Changing
Svetlana Lucas ने आरआईए नोवोस्ती को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “गैरकानूनी व्यापार प्रतिबंध एक विवादास्पद मसला है, खासकर जी-20 के भीतर। इसकी खास वजह रूस पर लगायी गयी एकतरफा रोक है।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
कई मुल्क बेरुखी दिखा रहे G-20 Stance is Changing
दिलचस्प बात यह है कि जब रूस ने पहले इन रोक पर चिंता जताई थी, तो कई मुल्क इससे बेरुखी दिखा रहे थे और इसे केवल रूस का मामला मानते थे।” Svetlana Lucas ने कहा, “अब जैसे-जैसे ज़्यादा देश आयात शुल्क के खतरे का सामना कर रहे हैं, उनसे बातचीत में एक बदलाव आ रहा है, एकतरफा कारोबारी रोक और विश्व व्यापार संगठन के कायदों के उल्लंघन पर चर्चा बढ़ रही है।”
दोहरा रवैया थोप रहे G-20 Stance is Changing
रुसी प्रतिनिधि ने बताया कि अब नजरिया बदल रहा है और पश्चिमी देश रूस और अन्य देशों पर जो दोहरा रवैया थोप रहे हैं, वे तेज़ी से साफ होते जा रहे हैं। जी-20 में आयात शुल्क के मुद्दे पर शायद ही आम सहमति बने लेकिन यह वार्ता में इतना खास तथ्य तो बना हुआ है, जो जी-20 शिखर सम्मेलन के परिणामों पर असर डाल सके।
लाभकारी संबंधों का समर्थन किया G-20 Stance is Changing
Svetlana Lucas ने कहा, “रूस ने लगातार समान और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों का समर्थन किया है और वह विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। हम अंतर्राष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों और मानदंडों के महत्व में विश्वास करते हैं। हम पर और अन्य देशों पर लगे व्यापार प्रतिबंध न केवल रूस पर, बल्कि कई देशों, विशेष रूप से ग्लोबल साउथ और व्यापक वैश्विक बहुमत पर भी नकारात्मक असर डालते हैं। इसलिए, संपूर्ण विश्व के लाभ के लिए सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए ऐसे सभी प्रतिबंधों को हटाना अत्यंत आवश्यक है।”
Also Read: Malaika Arora शरीर को लचीला बनाने वाले चाइनीज मूवमेंट के बारे में बताया मलाइका ने
Also Read: Akshara Singh ने साड़ी, बिंदी और मुस्कान से जीता दिल, ‘भोली सी मईया’ पर एक्सप्रेशन ने किया कमाल
Also Read: नीतू कपूर ने Ranbir Kapoor को पाकर खुद को बताया ‘खुशकिस्मत’, शेयर की बर्थडे विश
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

