गाजियाबाद। Ghaziabad Ganga Dussehra गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सोमवार को गंगनहर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पहुंचने लगे और आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना व दान-पुण्य किया। पूरे घाट क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे स्नान के लिए पहुंचे, जिससे घाट परिसर में मेले जैसा दृश्य नजर आया।
Related Posts
- ABVP Mission Sahasi डर को हराना पहली ज़रूरत…” सोनीपत में थमेगा बेटियों का खौफ, ABVP के ‘मिशन साहसी’ में देश भर की 150 छात्राएं सीख रही हैं आत्मरक्षा के अचूक गुर abvp mission sahasi self defense camp sonipat
- नोट डबल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में कागज लगाकर करते थे ठगी, 3 शातिर गिरफ्तार Double money gang Jind
- Jind News 2026: स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा का गाड़ी में अपहरण, सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से गंगनहर घाट पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। घाट पर पुलिस बल के साथ पीएसी फ्लड कंपनी के गोताखोर लगातार गश्त करते रहे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद दिखाई दिए। सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाया।