Imran Khan Health is Deteriorating: पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जान को लेकर अब खुलेआम दहशत फैल रही है। पीटीआई के अंदरूनी सूत्रों ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं कि 4 नवंबर के बाद से किसी को भी इमरान से मिलने नहीं दिया जा रहा और जेल के अंदर उनके साथ “बर्बर मारपीट” की जा रही है। उन्हें पूरी तरह सॉलिटरी कन्फाइनमेंट (एकांत कारावास) में डाल दिया गया है, जहां न परिवार, न वकील और न ही पार्टी नेता पहुंच पा रहे हैं।
इमरान खान की सेहत तेजी से बिगड़ रही Imran Khan Health is Deteriorating
सूत्रों ने दावा किया है कि इमरान खान की सेहत तेजी से बिगड़ रही है। लगातार शारीरिक-मानसिक टॉर्चर, खराब खाना, अंधेरे सेल और संवाद पर पूरी पाबंदी के कारण उनकी हालत चिंताजनक हो चुकी है। कुछ दिन पहले जेल में उनके साथ “शारीरिक शोषण” तक की अफवाहें भी उड़ी थीं, जिन्हें न तो साबित किया जा सका, न खारिज। अब पीटीआई के करीबी रहे जुल्फी बुखारी ने स्थानीय मीडिया को बताया, 4 नवंबर के बाद से इमरान खान को किसी ने नहीं देखा। मुलाकात से बार-बार इनकार किया जा रहा है, बिना कोई वजह बताए।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
अलीमा खानम ने कहा Imran Khan Health is Deteriorating
इमरान की बहन अलीमा खानम ने कहा, “कुछ न कुछ बहुत गलत हो रहा है। लेकिन वे इमरान को मारेंगे नहीं, क्योंकि अगर ऐसा किया तो पूरा पाकिस्तान सड़कों पर उतर आएगा। जनता उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेगी। न उन्हें देश में रहने देंगे, न भागने का आसमान का रास्ता मिलेगा। अलीमा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, लोग अब चुप नहीं रहेंगे। बस वक्त का इंतजार है। परिवार और पार्टी अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं ताकि इमरान को फौरन अदालत में पेश किया जाए और उनकी असल हालत सामने आए। पाकिस्तान की सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक एक ही सवाल गूंज रहा है इमरान खान जिंदा हैं या नहीं?
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

