नई दिल्ली: Kejriwal’s Sharp Attack on Centre दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश में तेल और गैस के भंडार को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि देश के कई हिस्सों में चिंताजनक हालात देखने को मिल रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है। अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि सरकार के पास तेल और गैस का कितना स्टॉक उपलब्ध है, वह कितने दिनों तक चलेगा और नया स्टॉक कब तक आने की उम्मीद है?
सरकार की चुप्पी से बढ़ा भ्रम और डर, AAP विधायक ने भी साधा निशाना Kejriwal’s Sharp Attack on Centre
नई दिल्ली: Kejriwal’s Sharp Attack on Centre उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर सरकार की चुप्पी से लोगों के बीच भ्रम और डर का माहौल बन रहा है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ अफवाहों का बाजार गर्म है और जनता अफरा-तफरी की स्थिति में है, लेकिन सरकार कहीं दिखाई नहीं दे रही। वहीं दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी के ही विधायक संजीव झा ने दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कथनी और करनी में अंतर का आरोप लगाया। संजीव झा ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री लोगों से बचत करने और अनावश्यक खर्च से बचने की अपील करती हैं,
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
जबकि दूसरी तरफ खुद एलजी हाउस तक पैदल जाकर केवल पीआर करने का प्रयास करती हैं, जबकि वह दूरी मात्र 180 मीटर है।
पार्क उद्घाटन में फिजूलखर्ची का आरोप, AAP विधायक ने सरकार को घेरा Kejriwal’s Sharp Attack on Centre
नई दिल्ली: Kejriwal’s Sharp Attack on Centre उन्होंने आगे आरोप लगाया कि बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मुखमेलपुर गांव में एक छोटे से पार्क के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के लिए अलग-अलग कॉलोनियों से बसों और गाड़ियों में भर-भर कर लोगों को लाया गया। संजीव झा के मुताबिक जिस पार्क को अरविंद केजरीवाल की सरकार के दौरान प्रस्तावित किया गया था, उसे पूरा करने में मौजूदा सरकार ने करीब डेढ़ साल का समय लगा दिया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या इस तरह कार्यक्रमों में सैकड़ों गाड़ियों और बसों का इस्तेमाल फिजूलखर्ची नहीं है।
संजीव झा ने तंज कसते हुए कहा, “हाथी के दांत खाने के और, दिखाने के और।” उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ जनता को ऑनलाइन पढ़ाई और वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी जाती है, जबकि दूसरी तरफ सरकारी कार्यक्रमों में भारी भीड़ जुटाकर राजनीतिक प्रदर्शन किया जा रहा है।
ALSO READS: CJP 2026 कॉकरोच जनता पार्टी: युवाओं का व्यंग्यात्मक लोकतांत्रिक विद्रोह Cockroach Janata Party 2026
FOLLOW AS: http://DIGITAL SAMAJ.COM
FOLLOW AS: http://FACEBOOK .COM
FOLLOW AS: http://YOUTUBE .COM
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

