Maratha Aarakshan Andolan: मराठा आंदोलन पर संजय राउत बोले, ‘जब दोनों पक्ष संतुष्ट हैं तो तीसरे को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए’

Maratha Aarakshan Andolan: मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता और सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा है कि जब मांग करने वाले और मांगों को मंजूर करने वाले दोनों पक्ष संतुष्ट हैं, तो किसी तीसरे पक्ष को अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। Sanjay Raut शुक्रवार सुबह मुंबई में मीडिया से बात कर रहे थे।

आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर Maratha Aarakshan Andolan

पिछले दिनों, मनोज जरांगे (Manoj Jarange) पाटिल मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आजाद मैदान में भूख हड़ताल पर थे। सरकार की ओर से उनकी अधिकांश मांगें मान लेने के बाद Manoj Jarange ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। हालांकि, मामले में अभी भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस बारे में पूछे जाने पर Sanjay Raut ने कहा कि मीडिया को इस मुद्दे पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहिए या इसे ज्यादा लंबा नहीं खींचना चाहिए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक समाधान निकाला। मराठा समुदाय के नेता Manoj Jarange ने उस समाधान को स्वीकार कर लिया है और वे संतुष्ट हैं।

अनावश्यक तनाव पैदा करने का कोई मतलब नहीं

राउत ने यह भी कहा, “Manoj Jarange पाटिल अपने गांव पहुंच गए हैं। मैंने उनका बयान सुना। इसमें अनावश्यक तनाव पैदा करने का कोई मतलब नहीं है। इससे महाराष्ट्र को नुकसान होगा। ओबीसी समुदाय भी संतुष्ट है कि उनकी मांगें मान ली गई हैं, मराठा समुदाय संतुष्ट है, तो हम इस पर चर्चा करके माहौल क्यों खराब करें? जो भी ऐसा कर रहा है, उसे महाराष्ट्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।”

फडणवीस का संयम सराहनीय Maratha Aarakshan Andolan

इस दौरान, Sanjay Raut महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने कहा, “फडणवीस का संयम सराहनीय है। उन्होंने कहीं भी अपना संयम नहीं खोया।”

राज ठाकरे के साथ उनकी दोस्ती कम 

एकनाथ शिंदे ने कहा था कि राज ठाकरे के साथ उनकी दोस्ती कम हो गई है। इस बारे में पूछे जाने पर Sanjay Raut ने कहा कि उनकी दोस्ती का एकमात्र उद्देश्य यह था कि दोनों भाई (उद्धव ठाकरे-राज ठाकरे) एक साथ न आएं। उनकी दोस्ती इसलिए शुरू हुई थी ताकि वे हमेशा अलग-थलग और दूर रहें। लेकिन, अब यह ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ हो गया है।

Also Read:Happy Eid Milad-un-Nabi and Onam: राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की शुभकामनाएं

Also Read:Warm Wishes for Onam: मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने ओणम की दीं हार्दिक शुभकामनाएं

Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया

Also Read:Foreigners Stranded on Snowy Peak: 17,000 फीट की बर्फीली चोटी पर फंसे विदेशी नागरिक, सेना ने बचाया

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp