Match Fixing Case: बांग्लादेश के क्रिकेटर मिन्हाजुल अबेदीन सब्बीर Minhajul Abedin Sabbir मैच फिक्सिंग मामले में फंसे हैं जिसके लिए इस क्रिकेटर पर पांच साल का प्रतिबंध लग सकता है। क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की एंटी करप्शन यूनिट यानी एसीयू ने सब्बीर को मैच फिक्सिंग का दोषी पाया है। सब्बीर पर ढाका प्रीमियर लीग के पिछले सत्र में मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे। सब्बीर को अब पांच साल का प्रतिबंध झेलना होगा। इससे उनका करियर समाप्त होना तय है। अप्रैल में ही उन पर लगे आरोपों की जांच शुरू हो गई थी।
सिफारिश इस वर्ष की शुरुआत Match Fixing Case
यह सिफारिश इस वर्ष की शुरुआत में ही शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब और गुलशन क्रिकेट के बीच हुए डीपीएल मैच में एसीयू द्वारा की गई जांच के बाद सामने आई है, जिसमें दो विवादास्पद फैसलों को लेकर सवाल उठाए गए थे। एक रिपोर्ट के अनुसार उस मैच के 36वें ओवर में ओपनर रहीम अहमद बाएं हाथ के स्पिनर निहादुज्जमां की गेंद पर क्रीज से बाहर निकल गए और स्टम्प्ड आउट हो गए। हैरानी की बात ये थी कि मिन्हाजुल अबेदीन सब्बीर ने लौटने की कोशिश तक नहीं की। इसके अलावा दूसरा मामला सब्बीर से जुड़ा है।
Related Posts
- India Eliminated from WT20 WC: हरमनप्रीत का रिकॉर्ड शतक भी नहीं बचा सका भारत, ऑस्ट्रेलिया से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया
- Ajit Agarkar Bold Decisions on Selection: अजीत अगरकर की ‘फ्यूचर-फर्स्ट’ रणनीति ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, बड़े नामों पर नहीं प्रदर्शन पर किया भरोसा
- IND vs AFG 1st Test: गिल-राहुल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3, पंत ने भी जड़ा अर्धशतक
44वें ओवर में भी ऐसा ही हुआ Match Fixing Case
मैच के 44वें ओवर में भी ऐसा ही कुछ हुआ, जब मिन्हाजुल अबेदीन सब्बीर Minhajul Abedin Sabbir गार्ड लेने के बाद क्रीज से आगे निकल गए, जिससे गुलशन के विकेटकीपर महिदुल इस्लाम अंकोन ने आसानी से स्टंपिंग कर दी। एसीयू दस्तावेजों के अनुसार, मिन्हाजुल अबेदीन सब्बीर Minhajul Abedin Sabbir को संदिग्ध सट्टेबाजों के साथ संपर्क करके और संपर्कों की रिपोर्ट करने में विफल रहने के कारण बीसीबी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता की कई धाराओं का उल्लंघन करते पाया गया। ये मामला अब एंटी करप्शन कोर्ट में है। एसीयू की रिपोर्ट में कहा गया है, हम मिन्हाजुल अबेदीन सब्बीर पर सभी प्रकार के क्रिकेट से कम से कम पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाने की सिफारिश कर रहे हैं। इससे पता चलेगा की बोर्ड इस प्रकार भ्रष्टाचार के मामलों को सहन नहीं करता।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- India Eliminated from WT20 WC: हरमनप्रीत का रिकॉर्ड शतक भी नहीं बचा सका भारत, ऑस्ट्रेलिया से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया
- Ajit Agarkar Bold Decisions on Selection: अजीत अगरकर की ‘फ्यूचर-फर्स्ट’ रणनीति ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, बड़े नामों पर नहीं प्रदर्शन पर किया भरोसा
- IND vs AFG 1st Test: गिल-राहुल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3, पंत ने भी जड़ा अर्धशतक

