- 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर हॉकी स्टेडियम में एशिया कप का आयोजन
Men Asia Cup Hockey: हॉकी प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि हीरो पुरुष एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के सभी मैचों में दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क होगा। 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नव-निर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में होने वाला यह टूर्नामेंट बिहार की धरती पर हॉकी का ऐतिहासिक उत्सव बनने जा रहा है।
मुफ्त टिकट पाने के लिए पंजीकरण Men Asia Cup Hockey
Related Posts
- India Eliminated from WT20 WC: हरमनप्रीत का रिकॉर्ड शतक भी नहीं बचा सका भारत, ऑस्ट्रेलिया से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया
- Ajit Agarkar Bold Decisions on Selection: अजीत अगरकर की ‘फ्यूचर-फर्स्ट’ रणनीति ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, बड़े नामों पर नहीं प्रदर्शन पर किया भरोसा
- IND vs AFG 1st Test: गिल-राहुल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3, पंत ने भी जड़ा अर्धशतक
प्रशंसक अपनी मुफ्त टिकट पाने के लिए www.ticketgenie.in या हॉकी इंडिया ऐप पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद उन्हें वर्चुअल टिकट प्राप्त होगा, जिससे स्टेडियम में प्रवेश सहज और बिना किसी परेशानी के हो सकेगा।
विश्वस्तरीय हॉकी का आनंद Men Asia Cup Hockey
इस अवसर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “राजगीर में हीरो पुरुष एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। हम चाहते हैं कि हर प्रशंसक इस यात्रा का हिस्सा बने। प्रवेश निशुल्क रखने का उद्देश्य खेल को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है ताकि परिवार, छात्र और युवा खिलाड़ी विश्वस्तरीय हॉकी का आनंद ले सकें। यह सिर्फ टूर्नामेंट नहीं, बल्कि खेल का उत्सव है और बिहार के लोग इसके केंद्र में हैं।”
हॉकी के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाया Men Asia Cup Hockey
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा,“हम बेहद उत्साहित हैं कि सभी मैचों के लिए दर्शकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। राजगीर ने हॉकी के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाया है और हमें विश्वास है कि दर्शक बड़ी संख्या में स्टेडियम आएंगे। यह पहल पूरे भारत में हॉकी संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में हमारा संकल्प है।”
टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी Men Asia Cup Hockey
इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष आठ टीमें भाग लेंगी — भारत, जापान, चीन, कजाकिस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे। यह टूर्नामेंट एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफायर भी है, जिससे हर मुकाबला और ज्यादा रोमांचक होगा।
चीन के खिलाफ अपना अभियान शुरू Men Asia Cup Hockey
भारतीय टीम पूल-ए में जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ रखी गई है। भारत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा, 31 अगस्त को जापान से भिड़ेगा और 1 सितंबर को कजाकिस्तान से अपना अंतिम पूल मैच खेलेगा।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- India Eliminated from WT20 WC: हरमनप्रीत का रिकॉर्ड शतक भी नहीं बचा सका भारत, ऑस्ट्रेलिया से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया
- Ajit Agarkar Bold Decisions on Selection: अजीत अगरकर की ‘फ्यूचर-फर्स्ट’ रणनीति ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, बड़े नामों पर नहीं प्रदर्शन पर किया भरोसा
- IND vs AFG 1st Test: गिल-राहुल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3, पंत ने भी जड़ा अर्धशतक

