नई दिल्ली: Mayor Reviews Cleanliness Works 2026 दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने सोमवार को करोल बाग जोन में सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों का व्यापक निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक परिवहन उपयोग के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए महापौर प्रवेश वाही आज निरीक्षण स्थल तक मेट्रो से यात्रा कर आर.के. आश्रम मेट्रो स्टेशन पहुंचे। महापौर लगातार दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से निरीक्षण कर रहे हैं। महापौर ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन का अधिकाधिक उपयोग न केवल प्रदूषण कम करने में सहायक होगा, बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।
महापौर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, विकास कार्यों की प्रगति का लिया जायजा Mayor Reviews Cleanliness Works 2026
नई दिल्ली: Mayor Reviews Cleanliness Works 2026 महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था को उच्चतम स्तर तक ले जाना निगम की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महापौर ने पंचकुइया रोड स्थित श्मशान घाट का भी दौरा किया और वहां निर्माणाधीन सीएनजी प्लेटफॉर्म सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त महापौर ने पंचकुइया रोड फिक्स कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
दिल्ली को स्वच्छ और आधुनिक बनाने के लिए निगम लगातार उठा रहा कदम : महापौर
नई दिल्ली: Mayor Reviews Cleanliness Works 2026 उन्होंने कहा कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी, आधुनिक और मशीनीकृत बनाने के लिए निगम लगातार आवश्यक कदम उठा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि निगम के बेड़े में मैकेनिकल स्वीपर्स, लिटर पिकर सहित विभिन्न आधुनिक मशीनों को शामिल किया जा रहा है ताकि सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। महापौर ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक राजधानी बनाने के लिए निगम निरंतर कार्य कर रहा है तथा नागरिकों के सहयोग से इस लक्ष्य को और अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सकेगा। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद मनीष चड्ढा, करोल बाग जोन के उपायुक्त दिलखुश मीणा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
follow as: http://digitalsamaj.com
follow as: http://facebook. com
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

