Nuakhai Festival: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को राज्य के पश्चिमी भागों में मनाए जाने वाले कृषि आधारित त्योहार ‘नुआखाई’ के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
‘नुआखाई’ का अर्थ है ‘नया चारा’ Nuakhai Festival
‘नुआखाई’ का अर्थ है ‘नया चारा’। यह मूल रूप से ओडिशा के पश्चिमी जिलों में मनाया जाने वाला एक कृषि आधारित त्योहार है जिसमें साल की पहली फसल किसी देवी को अर्पित की जाती है तथा बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया जाता है।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें
ओडिशा से ताल्लुक रखने वालीं राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने गृह राज्य के लोगों के साथ ही सभी देशवासियों को इस अवसर पर हार्दिक बधाई दी।
राष्ट्रपति ने पोस्ट में कहा
राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कृषि आधारित लोकपर्व नुआखाई के अवसर पर मेरी ओर से समस्त देशवासियों, विशेषकर ओड़िशावासियों को हार्दिक बधाई। यह त्योहार कृषि के प्रति सम्मान और किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। यह सद्भाव और आत्मीयता का प्रतीक है। मेरी शुभकामना है कि नूआंखाइ सभी के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण करे।’’
राज्यपाल ने पोस्ट में कहा Nuakhai Festival
राज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पश्चिमी ओडिशा के लोकपर्व नुआखाई के अवसर पर राज्य के लोगों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। माता समलेई के आशीर्वाद से सभी का जीवन खुशियों और समृद्धि से भर जाए।’’
मुख्यमंत्री माझी ने शुभकामनाएं दीं और कहा
मुख्यमंत्री माझी ने भी राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा, ‘‘हमारी संस्कृति, समृद्धि और एकता का प्रतीक है नूआंखाइ। मैं आपको बधाई देता हूं और नमन करता हूं… नई उम्मीदें लेकर आया यह नुआखाई आपके जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दे, यही मैं दिल से प्रार्थना कर रहा हूं।’’
नवीन पटनायक ने भी शुभकामनाएं दीं
विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘शुभ नुआखाई त्योहार की पूर्व संध्या पर, मैं ओडिशा के लोगों को ‘नुआखाई जुहार’ की शुभकामनाएं देता हूं।’’
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा Nuakhai Festival
संबलपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘‘हमारे क्षेत्र के एक बड़े त्योहार, एक महान कृषि समुदाय के त्योहार, नुआखाई के अवसर पर, मैं सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। नुआखाई किसानों और कृषि की समृद्धि और कल्याण की बात करता है।’’
राज्य का लोकपर्व ‘नुआखाई’, नए कपड़े पहनकर, इष्टदेव की पूजा करके तथा पूरे परिवार के साथ शानदार भोजन करके मनाया जाता है।
‘नुआखाई जुहार’ का आदान-प्रदान
मंदिरों से जुड़े अनुष्ठानों के अलावा, दोस्तों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के बीच पारंपरिक अभिवादन स्वरूप ‘नुआखाई जुहार’ का आदान-प्रदान इस त्योहार का एक प्रमुख हिस्सा है। इस अवसर पर, पश्चिमी ओडिशा के किसान अपने ईष्ट देवी-देवता को वर्ष की पहली फसल अर्पित करते हैं, और परिवार के मुखिया अपने ईष्टदेवी- देवता को चावल और अन्य खाद्य पदार्थ अर्पित करते हैं।
संबलपुर में मां समलेश्वरी, बोलांगीर में मां पटनेश्वरी, कालाहांडी तथा अन्य स्थानों पर मां मणिकेश्वरी के मंदिरों में नुआखाई उत्सव प्रमुख रूप से मनाया जाता है।
राज्य का पूरा पश्चिमी क्षेत्र इस उत्सव में शामिल होता है, जिसमें लगभग 10 जिले शामिल हैं। अपने गांवों से बाहर रहने वाले लोग इस दिन अपने घरों को लौटकर बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं।
सुरेश पुजारी ने कहा Nuakhai Festival
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि नुआखाई त्योहार मानवता के अस्तित्व के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने वाली देवी-देवताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- Mathura Clash Over Bhandara: मथुरा के महोली गांव में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, 30 मिनट तक चली फायरिंग और पत्थरबाजी
- Rabri Devi Government Bungalow: राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड बंगले पर सियासी संग्राम, सरकार के नोटिस के बाद बोलीं- फोर्स बुलाकर खाली करवा लें

