सोनीपत: PM Kissan Samman Nidhi Yojana भारत सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत मिली है। इसी क्रम में नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को योजना की 22वीं किस्त जारी की गई। प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर देशभर के किसानों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की। इस किस्त के तहत लगभग 9.32 करोड़ किसान परिवारों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी गई। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। प्रत्येक किस्त में किसानों के खातों में 2,000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं, जिससे किसानों को खेती से संबंधित खर्चों में सहायता मिलती है।
Sonipat में किसान गोष्ठी का आयोजन PM Kissan Samman Nidhi Yojana

Related Posts
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
PM Kissan Samman Nidhi Yojana इसी अवसर पर लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के अंतर्गत संचालित पशु विज्ञान केंद्र, सोनीपत में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 25 से अधिक किसानों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट देखा तथा उसे ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान पशु विज्ञान केंद्र, सोनीपत के प्रभारी डॉ. गौरी चंद्रात्रे तथा डॉ. पंकज ने किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से डेयरी फार्मिंग एवं पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की। कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के चिकित्सकों ने भी भाग लिया और किसानों को पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों तथा उनके बचाव और उपचार के बारे में जागरूक किया। किसान गोष्ठी के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित सरकार की विभिन्न किसान-हितैषी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई, जिससे वे इन योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
Also Read: Baba Mastnath University Rohtak में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित भंडार प्रबंधन पर विस्तार व्याख्यान
Also Read: जमीन विवाद में दो घायल, छह पर मामला दर्ज Two injured in land dispute
Also Read: Rewari: मजाक मजाक में मजदूर के मासूम बेटे को मारी गोली Rewari Shooting Incident
Also Read: पति Adityadhar के Birthday पर Yami Gautam ने लुटाया प्यार, शेयर कीं अनदेखी Photos
Related Posts
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News

