PM Modi Wishes Happy Navratri: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को नवरात्र के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनायें देते हुये कहा कि यह पर्व आध्यात्मिक और राष्ट्रीय ऊर्जा को नई ऊर्जा प्रदान करने का पर्व है। Prime Minister Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा “सभी को नवरात्र की अनंत शुभकामनाएँ। भक्ति, साहस, संयम और संकल्प से परिपूर्ण यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई शक्ति और आत्मविश्वास लेकर आए। जय माता दी!”
नवरात्र का पावन अवसर बहुत खास PM Modi Wishes Happy Navratri
Prime Minister Narendra Modi ने ‘जीएसटी बचत उत्सव’ का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में स्वदेशी आंदोलन को और बल मिलेगा Prime Minister Narendra Modi ने कहा, “इस बार नवरात्र का पावन अवसर बहुत खास है। जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ, इस दौरान स्वदेशी के मंत्र को भी नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, हम सब मिलकर एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सामूहिक प्रयास करें।”
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
देवी शैलपुत्री की भी पूजा-अर्चना PM Modi Wishes Happy Navratri
Prime Minister Narendra Modi ने नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा “आज नवरात्र के दौरान माँ शैलपुत्री की पूजा का विशेष अवसर है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि देवी माँ के प्रेम और आशीर्वाद से सभी का जीवन समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो,”
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया PM Modi Wishes Happy Navratri
गौरतलब है कि नौ दिनों की अवधि वाला नवरात्र त्योहार पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और देवी दुर्गा के नौ रूपों का सम्मान करता है।
READ ALSO: 10 Fasting Recipes for Navratri 2025 देवी दुर्गा की पूजा के उत्सव की शुरुआत के साथ 10 उपवास विकल्प
READ ALSO: Shardiya Navratri 2025 Day 1: पहले दिन किस देवी की पूजा की जाती है
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here