Prime Minister meets NRIs: Prime Minister Narendra Modi ने जापान की राजधानी टोक्यो के इंपीरियल होटल में भारतीय मूल के नागरिकों से मुलाकात की। लोगों में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की खुशी और उत्साह साफ दिख रही थी।
Prime Minister meets NRIs
इस दौरान लोगों ने ‘मोदी-मोदी’, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए। प्रधानमंत्री के आगमन के बाद पूरा होटल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। सभी लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर Prime Minister Narendra Modi के सम्मान में नारे लगाए। Prime Minister Narendra Modi की एक झलक देखने के लिए लोग बेताब दिख रहे थे। एनआरआई जिस राज्य से वास्ता रखते हैं, उस राज्य की भाषा में पीएम मोदी का अभिवादन करते हुए दिखे। इस बीच लोगों ने उत्साह में आकर ‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी’ जैसे नारे भी लगाए। Prime Minister Narendra Modi ने भी सभी का अभिवादन स्वीकार किया और उनका हाल-चाल भी जाना।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
Prime Minister meets NRIs
इसके अलावा, होटल में Prime Minister Narendra Modi के स्वागत में नृत्य और संगीत के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसे देखने के बाद Prime Minister Narendra Modi मंत्रमुग्ध नजर आए। प्रधानमंत्री के आगमन के मौके पर चौतरफा भारतीय संस्कृति साफ झलक रही थी। वहीं, Prime Minister Narendra Modi ने उन सभी लोगों से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। बता दें कि Prime Minister Narendra Modi शुक्रवार को जापान के टोक्यो पहुंचे, जहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। दौरे के दौरान, Prime Minister Narendra Modi जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ अपनी पहली औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
Prime Minister meets NRIs
दोनों नेता भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे, जिसमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, डिजिटल प्रौद्योगिकी, जलवायु कार्रवाई और नवाचार जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित होगा। यह प्रधानमंत्री मोदी की 8वीं जापान यात्रा है, जो भारत द्वारा टोक्यो के साथ साझेदारी को दी जाने वाली अहमियत को दर्शाता है। शिखर सम्मेलन के अलावा, Prime Minister Narendra Modi जापानी उद्योगपतियों और राजनीतिक नेताओं से मुलाकात करेंगे ताकि आर्थिक सहयोग को और गहरा किया जाए और उभरते क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित किया जाए।
Prime Minister meets NRIs
दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों, खासकर इंडो-पैसिफिक को प्रभावित करने वाले मुद्दों के साथ-साथ सतत विकास और वैश्विक शांति पहलों पर भी चर्चा करेंगे। Prime Minister Narendra Modi ने आखिरी बार मई 2023 में जापान का दौरा किया था। वे और पीएम इशिबा ने जून 2025 में कनाडा के कनानास्किस में जी7 शिखर सम्मेलन और 2024 में वियतनाम के वियनतियाने में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी। जापान में अपनी व्यस्तताएं पूरी करने के बाद, Prime Minister Narendra Modi शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 25वें राष्ट्राध्यक्ष परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए चीन रवाना होंगे।
Read Also: Domestic Investors: घरेलू निवेशकों का जलवा, FPI निकासी का दोगुना, बाजार को दिया सहारा
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

