नए साल पर केंद्र ने अफसरों की जिम्मेदारियों में किया फेरबदल: Responsibilities of the Officers have been Reshuffled

Lok Adalat

Responsibilities of the Officers have been Reshuffled: नए साल के पहले दिन केंद्र सरकार ने प्रमुख मंत्रालयों और विभागों में अधिकारियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया। हालांकि, इसके आदेश 2025 के आखिरी दिन जारी कर दिए गए थे। बुधवार को देर रात जारी आदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति की मंजूरी के बाद 48 से ज्यादा अधिकारियों को विभिन्न मंत्रालयों में अलग-अलग पदों पर नियुक्त किया गया।

सेवाओं के अधिकारियों को तैनात किया Responsibilities of the Officers have been Reshuffled

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईएएस, आईपीएस, आईएफस, आईआरएस, भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा, केंद्रीय सचिवालय सेवा और अन्य ग्रुप ए सेवाओं के अधिकारियों को विभिन्न मंत्रालयों में तैनात किया गया है। ये नियुक्तियां वरिष्ठ प्रशासनिक नेतृत्व को मजबूत करने और मंत्रालयों में नीतियों को आसानी से लागू करने के लिए की गई हैं।

मंत्रालयों में तैनात किया गया Responsibilities of the Officers have been Reshuffled

इन मंत्रालयों में की गई तैनाती अधिकारियों को कृषि और किसान कल्याण, कोयला, वाणिज्य, कॉर्पोरेट मामले, संस्कृति, रक्षा, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, गृह मामले, आवास और शहरी मामले, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, अल्पसंख्यक मामले, बिजली, कौशल विकास और उद्यमिता, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन, वस्त्र, जनजातीय मामले और अन्य मंत्रालयों में तैनात किया गया है। पांच से सात साल तक कार्यकाल आदेश के अनुसार, कई अधिकारियों को पांच साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है, जबकि कुछ को सात साल तक का संयुक्त कार्यकाल दिया गया है। इन अधिकारियों को केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत अपग्रेड किए गए या खाली पदों पर तैनात किया गया है।

विभिन्न मंत्रालयों में संयुक्त सचिव Responsibilities of the Officers have been Reshuffled

ये हैं अधिकारी चिन्मय पुंडलिकराव गोटमारे, नेहा वर्मा, मनोज कुमार गांगेय, अमित वर्मा, उज्ज्वल कुमार घोष, कपिल चौधरी, राहुल जैन, कमलेश कुमार मिश्रा, शाजन जॉर्ज पी वर्गीस, तन्वी गर्ग, हनीश छाबड़ा, सिबिन सी, अरिंदम मोदक, सत्यनारायण गुप्ता, निष्ठा तिवारी, गुरजीत सिंह ढिल्लों, विनम्र मिश्रा, केशवेंद्र कुमार, संदीप वसंत कदम, जगदीप गुप्ता, आधार राज, शैलेश बगाउल, मनीषा चटर्जी को विभिन्न मंत्रालयों में संयुक्त सचिव बनाया गया है। राजीव कुमार को यूपीएससी में अपर सचिव और वृंदा मनोहर देसाई को मुंबई में टेक्सटाइल कमिश्नर का चार्ज दिया गया है।

Also Read: अनुपम खेर की मां दुलारी ने कश्मीरी मंगलसूत्र पहनकर किया रैंप वॉक’, फैंस को आया पसंद: Ramp Walk Wearing a Kashmiri Mangalsutra

Also Read: ताऊ तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं…शो में बदसलूकी के बाद प्रांजल दहिया ने किया मनचलों की मानसिकता पर वार: Pranjal Dahiya

Also Read: 50 साल से कांग्रेस में हूं, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी : दिग्विजय सिंह- Digvijay Singh has been in Congress Party

Follow Us: X (Twitter) Cleck Here

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp