मुंबई। Shahrukh-Aamir wished PM Modi on his birthday प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। इस मौके पर राजनीति से लेकर सिनेमाजगत तक के तमाम सितारे पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में अब बॉलीवुड के सुपरस्टार्स शाहरुख खान और आमिर खान ने भी एक वीडियो संदेश के जरिए पीएम मोदी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
हमेशा स्वस्थ रहें और प्रसन्न रहें: शाहरुख Shahrukh-Aamir wished PM Modi on his birthday
एएनआई द्वारा एक्स पर शाहरुख खान और आमिर खान के पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने वाले वीडियो साझा किए गए हैं। इस मौके पर शाहरुख खान ने अपने वीडियो संदेश में कहा, ‘आज प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर, मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। एक छोटे से शहर से वैश्विक मंच तक का आपका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। इस सफर में आपका अनुशासन, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण साफ दिखाई देता है। 75 साल की उम्र में भी आपकी ऊर्जा युवाओं को मात देती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ रहें और खुश रहें।’
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
देश के विकास में आपके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा: आमिर Shahrukh-Aamir wished PM Modi on his birthday
वहीं अभिनेता आमिर खान ने भी पीएम मोदी को वीडियो जारी करके जन्मदिन की बधाई दी। आमिर ने कहा, ‘आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाए। भारत के विकास में आपके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर हम आपकी दीर्घायु की कामना करते हैं। साथ ही प्रार्थना करते हैं कि आप यूं ही देश को प्रगति पथ पर अग्रसर करते रहें।’
Also Read:भारतीय मूल के होटल प्रबंधक के हत्यारे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी: ट्रंप