Shehzaadi Hai Tu Dil Ki: स्टार प्लस के आने वाले शो शहज़ादी है तू दिल की के नए प्रोमो में इस बार दिल-धड़काने वाला एक्शन पूरी तरह छा गया है। सीरीज़ का यह पड़ाव भी खास है, क्योंकि मशहूर तेलुगु टीवी स्टार अशिका पाड़ुकोण अपने हिंदी टेलीविज़न डेब्यू के साथ दीपा के किरदार में नज़र आने वाली हैं।
एक्टिंग और करिश्माई स्क्रीन प्रेज़ेंस Shehzaadi Hai Tu Dil Ki
साउथ में अपनी दमदार एक्टिंग और करिश्माई स्क्रीन प्रेज़ेंस से दर्शकों का दिल जीतने वाली अशिका, अब पूरे देश का दिल जीतने को तैयार हैं, एक ऐसे किरदार के साथ जो मज़बूती, मां का अपनापन और ज़िंदगी की ठोकरों से बना एक संभला हुआ दिल अपने भीतर रखती है। उनके सामने नज़र आएंगे अंकित राइज़ादा, जो कार्तिक के शांत लेकिन प्रभावशाली अंदाज़ से दीपा की चंचल और जज़्बाती शख्सियत को खूबसूरती से पूरा करते हैं। दोनों की केमिस्ट्री ही इस कहानी की असली भावनात्मक ताकत है।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
नये प्रोमो में ऐक्शन और इमोशन दोनों भरे Shehzaadi Hai Tu Dil Ki
नये प्रोमो जिसमें ऐक्शन और इमोशन दोनों भरे हैं, हमें दीपिका की ज़िंदगी की गहरी झलक दिखाता है। इसमें दिखता है कि वह हर दिन कैसे संघर्ष करती है, क्योंकि उसका शराबी पति घर की थोड़ी-सी कमाई भी बर्बाद कर देता है और सारी ज़िम्मेदारी उसके कंधों पर आ जाती है। वह सुबह तड़के उठकर इडली बनाती है और बेचती है ताकि किसी तरह घर चला सके, लेकिन उसका पति उसकी मेहनत की कमाई भी शराब के लिए छीन लेता है।
हिंसा पर उतर आता है Shehzaadi Hai Tu Dil Ki
जब वह हिंसा पर उतर आता है, तब कार्तिक बीच में आता है, उसे बचाने के लिए लड़ाई करता है और सच्ची परवाह करते हुए उसकी मदद करना चाहता है। लेकिन दीपिका, आत्मसम्मान और अपनी ताकत पर टिके रहकर, किसी की मदद लेने से इनकार कर देती है और अपने हालात से खुद ही लड़ने का फैसला करती है। उधर कार्तिक उसकी हिम्मत और जज़्बे को देखकर प्रभावित होता है। शहज़ादी है तू दिल की ,का प्रीमियर चार दिसंबर को शाम 7:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर होगा।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

