- एक साल पहले इमरान खान ने अखबार के जरिए कही थी यह बात
Speculation rife about Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इमरान की मौत की अफवाहों के बीच जेल प्रशासन ने उनके सलामत होने की बात कही है। इसी बीच इमरान खान के बेटे ने उनके जीवित होने के सबूत मांगे हैं। खास बात है कि इमरान पहले दावा कर चुके हैं कि अगर उन्हें कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर (Asim Munir) होंगे।
इमरान खान पूरी तरह से स्वस्थ Speculation rife about Imran Khan
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेल अधिकारियों ने कहा है कि इमरान खान पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनके स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अफवाहों को भी खारिज किया। अदियाला जेल प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेतृत्व को इमरान खान के स्वास्थ्य के बारे में सूचित कर दिया गया है।
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
सभी जरुरी सुविधाएं प्रदान की Speculation rife about Imran Khan
इमरान खान को जेल में सभी जरुरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जेल अधिकारियों ने बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर इमरान की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में किए जा रहे दावों में कोई सच्चाई नहीं है। अदियाला जेल प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि इमरान खान को अदियाला जेल से स्थानांतरित करने की खबरें भी निराधार हैं।
इमरान खान ने मुनीर पर सवाल उठाए Speculation rife about Imran Khan
एक अखबार के जरिए इमरान खान ने मुनीर पर सवाल उठाए थे। 2 मई 2024 में प्रकाशित लेख के मुताबिक सेना ने वो सबकुछ किया जो वो कर सकते हैं। अब सिर्फ मेरी हत्या करना बाकी है। मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि मुझे या मेरी बीवी को कुछ होता है, तो जनरल Asim Munir उसके जिम्मेदार होंगे।
जेल में होने वाला कठोर व्यवहार और बढ़ गया Speculation rife about Imran Khan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल जुलाई में इमरान ने लिखा था, हाल के दिनों में, जेल में मेरे साथ होने वाला कठोर व्यवहार और बढ़ गया है। यही रवैया मेरी पत्नी बुशरा बीबी (Bushra Bibi) के खिलाफ भी अपनाया जा रहा है। यहां तक कि उनकी कोठरी का टीवी भी बंद कर दिया गया है। हम दोनों के सभी बुनियादी अधिकार चाहे वे मानवीय हों या कैदियों को दी गई कानूनी निलंबित कर दिए गए हैं।
गिरफ्तार हुए 845 दिन हो गए Speculation rife about Imran Khan
इमरान खान के छोटे बेटे कासिम खान (Qasim Khan) ने कहा कि उनके पिता को गिरफ्तार हुए 845 दिन हो गए हैं। बीते 6 हफ्तों से उन्हें पारदर्शिता के बगैर डेथ सेल में अकेला रखा गया है। उनकी बहनों को मिलने नहीं दिया जा रहा। जबकि, कोर्ट के आदेश में अनुमति की बात कही गई है। कोई फोन कॉल नहीं, कोई मीटिंग नहीं और जीवित होने का कोई सबूत नहीं है…।
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Also Read: Divorce New Policy: तलाक देने से पहले वैवाहिक रिश्ता टूटने के देने होंगे सबूत: सुप्रीम कोर्ट
Also Read: Old Aadhar Card Update दस साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: एसडीएम
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा

