Sirsa Fire Incident : खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग

Sirsa Fire Incident

 ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा नुकसान टला  Sirsa Fire Incident

सिरसा। Sirsa Fire Incident गांव मोचीवाली में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग गांव की पंचायती जमीन पर ठेके पर लिए गए खेतों में लगी थी। हालांकि, आसपास के कॉलोनी वासियों की तत्परता और प्रयासों से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। ग्रामीण राजपाल, दलीप सिंह और पिर्थी ने बताया कि दोपहर करीब पौने दो बजे पंचायती खेतों में अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। यह देख कालोनी में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कालोनी के पुरुष, महिलाएं और युवा घरों में उपलब्ध पानी के बर्तन लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत की और आग को फैलने से रोक लिया।

दो एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई Sirsa Fire Incident

सिरसा। Sirsa Fire Incident इसके बावजूद करीब दो एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत के मालिक मदन खाती ने बताया कि उन्होंने पंचायती जमीन ठेके पर ले रखी है। दोपहर को उन्हें फोन के जरिए आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनकी करीब दो एकड़ फसल पूरी तरह जल चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार उस समय हवा पश्चिम दिशा में चल रही थी। यदि हवा की दिशा पूर्व की ओर होती तो आग तेजी से फैल सकती थी और पास की कालोनी को भी अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp