Panipat News सड़क हादसे में इकलौते ‘सहारे’ की मौत, पत्नी 9 महीने की गर्भवती, घर में नए मेहमान के आने की खुशियों की जगह मातम पसरा Ankit Death News

Kharkhoda Road Accident

पानीपत। Ankit Death News पानीपत के कुराड़ गांव के रहने वाले 25 वर्षीय अंकित की शनिवार शाम छाजपुर बायपास के पास एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। e अंकित शनिवार शाम करीब 6 बजे गन्नौर से अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। छाजपुर बायपास पर स्टेडियम के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 डॉक्टरों के अनुसार किसी भी समय हो सकती है डिलिवरी Ankit Death News

अंकित की पत्नी मीनाक्षी 9 महीने की गर्भवती है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी डिलीवरी किसी भी समय हो सकती है। घर में नए मेहमान के आने की खुशियों की जगह अब मातम पसरा है। अंकित अपने पीछे एक 2 साल का बेटा और अपनी गर्भवती पत्नी को छोड़ गया है। अंकित के परिवार का इतिहास काफी दुखद रहा है। उसके पिता की मौत काफी समय पहले सांप के काटने से हुई थी और 2019 में उसके बड़े भाई ने सुसाइड कर लिया था। वह अपनी माँ और दो बहनों का इकलौता सहारा था और वॉल-पुट्टी का काम करके घर चलाता था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और स्टेडियम व बायपास के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके।

Also Read: Gaziabad पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार Murder of young man

Also Read: Jind Crime News : मकान का टूटा ताला, जेवरात व मशीनें चोरी, रंजिशन हमला करने पर पांच घायल, पांच लोग नामजद

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp